फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   saheb society employee will not collect garbage for two days.

राजधानी में दो दिन आपके घर से कूड़ा उठाने नहीं आएंगे कर्मचारी

Thu, 27 Aug 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Aug 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
saheb society employee will not collect garbage for two days.

डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत राजधानी शिमला में आज और कल घरों से कूड़ा नहीं उठेगा। नगर निगम की सैहब सोसाइटी के कर्मियों ने मांगें नहीं मानने पर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। बुधवार को सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों ने इस मसले को डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


साथ ही एमसी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला शहर से डंपर नगर निगम पहले ही उठा चुका है। ऐसे में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकेक ने कहा कि सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा का फैसला लिया है। कर्मियों की मांगों से सरकार को भी अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


शहर के लोगों के हित में यूनियन से हड़ताल पर न जाने की अपील की है। हालांकि निगम ने अपने स्तर पर हड़ताल होने की स्थिति में व्यवस्थाएं संभालने की भी तैयारियां कर दी हैं। निगम ने सभी वार्डों में नोडल अफसरों की तैनाती की है, जो आपातकालीन स्थिति में व्यवस्थाएं देखेंगे। इसके अतिरिक्त शहर भर में 150 डंपर भी रखे जाएंगे। डोर टू डोर गारबेज नहीं उठाया गया तो फिक्स प्वाइंटों से गाड़ियों की मदद से कूड़ा उठेगा। कर्मचारी एक जनवरी 2012 से अनुबंध पर लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed