Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sahara Society ordered to return Rs 3.37 lakh, including interest

Shimla News: सहारा सोसायटी को ब्याज समेत 3.37 लाख रुपये लौटाने का आदेश

Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sahara Society ordered to return Rs 3.37 lakh, including interest
आरडी मैच्योर होने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर जिला उपभोक्ता आयोग शिमला ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

मानसिक प्रताड़ना के लिए देने होंगे 15 हजार रुपये
रुचि सांख्यान
शिमला। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग शिमला ने आरडी (आवर्ती जमा) की मैच्योरिटी राशि का भुगतान नहीं करने के मामले में सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड को सेवाओं में कमी का दोषी ठहराया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह और सदस्य निधि शर्मा की पीठ ने सोसायटी को शिकायतकर्ता को बकाया मूलधन 3,37,048 रुपये मैच्योरिटी की तारीख से नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शिकायतकर्ता को मानसिक प्रताड़ना के लिए 15,000 रुपये मुआवजा और 10,000 रुपये मुकदमा खर्च भी अदा करना होगा। आयोग ने आदेश की अनुपालना 45 दिन के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मामले के अनुसार ठियोग के राम बाजार निवासी कारोबारी श्याम लाल गुप्ता ने सोसायटी के स्थानीय प्रबंधक और कर्मचारी के कहने पर 31 जुलाई 2017 को 48 माह की अवधि के लिए तीन आरडी खाते खुलवाए थे। उन्होंने 30 जून 2021 तक प्रत्येक खाते में 3,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 4,32,000 रुपये जमा करवाए। तीनों खाते 30 जुलाई 2021 को मैच्योर हो गए लेकिन इसके बावजूद सोसायटी ने पूरी राशि का भुगतान नहीं किया। शिकायतकर्ता ने ठियोग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद 7 दिसंबर 2021 को सोसायटी ने उन्हें केवल 94,952 रुपये का आंशिक भुगतान किया और शेष राशि जल्द लौटाने का आश्वासन दिया। शेष रकम का भुगतान नहीं होने पर कारोबारी ने मई 2023 में जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन



आयोग ने खारिज की सोसायटी की दलीलें
सुनवाई के दौरान सहारा सोसायटी ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पूरी राशि सेबी के पास जमा है। साथ ही, शिकायतकर्ता सोसायटी का सदस्य होने के कारण उपभोक्ता की श्रेणी में नहीं आता। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए सोसायटी की इन दलीलों को खारिज कर दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि सहकारी समिति के सदस्य भी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत राहत पाने के हकदार हैं। पहले भुगतान की जा चुकी 94,952 रुपये की राशि घटाने के बाद आयोग ने शेष 3,37,048 रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article