{"_id":"7105599e49745d0c032931c2dfd8fb86","slug":"safty-wall-fall-down-in-shilai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे गजब! बनने से पहले ही ढह गई पांच लाख की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे गजब! बनने से पहले ही ढह गई पांच लाख की दीवार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Mar 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
शिलाई की नाया पंचायत में बन रहे संपर्क मार्ग सेरखी की सुरक्षा दीवार निर्माण पूरा होने से पहले ही गिर गई। पांच लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही दीवार की गुणवत्ता पर अब सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
पंचायत के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत विकास खंड अधिकारी शिलाई से की है। पूर्व प्रधान जगत सिंह चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य रतन सिंह तोमर, ग्रामीण मोहन सिंह, तजेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि इस दीवार के निर्माण में घटिया सामाग्री का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की मनमर्जी एवं विकास खंड के कर्मचारियों की अनदेखी के कारण ही यह दीवार गिरी है। यदि निर्माण के दौरान सही सामग्री का प्रयोग व ठीक देखभाल होती तो दीवार निर्माण के दौरान ही न ढहती।
विज्ञापन
उधर, शिलाई के खंड विकास अधिकारी विशन देव का कहना है कि सहायक अभियंता डेवलपमेंट को मामले की जांच करने को कहा गया है। अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।