फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kalka shimla railway monsoon alert 150 linemen track safety

Shimla : भारी बारिश के बीच रेलवे अलर्ट, ट्रैक पर 150 से ज्यादा लाइनमैन तैनात; खतरा मिलते ही रोकी जाएगी ट्रेन

Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो भारती शर्मा, शिमला।
भारती शर्मा, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
सार

मानसून और भारी बारिश के बीच रेलवे ने कालका-शिमला रेल मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 150 से अधिक लाइनमैन और गैंगमैन ट्रैक की 24 घंटे निगरानी करेंगे। भूस्खलन, मलबा या पेड़ गिरने जैसी स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित स्टेशन को अलर्ट किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
kalka shimla railway monsoon alert 150 linemen track safety
शिमला का रेलवे स्टेशन जहां अब नए कर्मियों की तैनाती की है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी मानसून अलर्ट के बीच रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला सेक्शन पर 150 से अधिक लाइनमैन, गैंगमैन और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की है।

विज्ञापन


कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह 24 घंटे ट्रैक की निगरानी करेंगे, उन्हें किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सूचना मिलने के बाद संबंधित स्टेशन मास्टर और अधीक्षक को ट्रेन को स्टेशन पर ही रोकने के निर्देश दिए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बरसात के मद्देनजर कालका-शिमला रेल सेक्शन को दो हिस्सों में बांटा है। पहला सेक्शन कालका से सोलन और दूसरा सोलन से शिमला तक रहेगा।
विज्ञापन


दोनों सेक्शनों में लाइनमैन को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया है, ताकि पूरे ट्रैक पर लगातार निगरानी रखी जा सके और संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पत्थर गिरने और ट्रैक पर मलबा आने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि किसी कर्मचारी को ट्रैक पर भूस्खलन, पेड़ गिरने, मलबा आने या किसी अन्य तकनीकी समस्या की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत नजदीकी रेलवे स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। सूचना मिलते ही संबंधित ट्रेन को अगले स्टेशन से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून अलर्ट के बीच कालका-शिमला सेक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लाइनमैन की तैनाती कर दी गई है। यह कर्मचारी भूस्खलन या किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित स्टेशन तक पहुंचाएंगे, ताकि संबंधित ट्रेन को अगले स्टेशन से आगे नहीं बढ़ाया जा सके।- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed