फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sadhvi Niranjan Jyoti statement over himachal assembly election

केंद्रीय मंत्री साध्वी ने किया एलान, किसके नेतृत्व में होगा हिमाचल में परिवर्तन!

Sun, 24 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर/हमीरपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Niranjan Jyoti statement over himachal assembly election

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय) ने बिझड़ी (हिमाचल प्रदेश, हमीरपुर) के ताल स्टेडियम में प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन होगा और हर हाल में परिवर्तन होकर रहेगा।
विज्ञापन


चुनावी वर्ष में साध्वी निरंजन ज्योति के इस बयान को प्रदेश भाजपा अधिक महत्वपूर्ण मान रही है। चूंकि इससे पहले इसी वर्ष गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उनसे पहले भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी हमीरपुर में जनसभा को संबोधित किया लेकिन नेतृत्व को लेकर चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गत दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रदेश दौरे के दौरान नेतृत्व को लेकर कोई साफ संकेत नहीं दिए। लेकिन साध्वी निरंजन ज्योति के बिझड़ी में जनसभा के दौरान दिए गए इस बयान के मायने क्या हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे

Sadhvi Niranjan Jyoti statement over himachal assembly election

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल देवताओं और ऋषियों की तपोस्थली रहा है। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। देवभूमि में बहनों और बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है और हत्याएं हो रही हैं।

उन्होंने कोटखाई के गुड़िया प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि जिन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए था उन्हें प्रदेश सरकार और कानून का संरक्षण मिला।

प्रदेश के आईजी जेल में हैं जबकि मुख्यमंत्री बेल पर हैं। साध्वी ने कहा कि अब भाजपा सरकार आने वाली है और कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भी सलाखों के पीछे होंगे।

संसद में उनके सहयोगी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मामले को लोक सभा में उठाया। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया।

उन्होंने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को प्रदेश की जनता ने उखाड़ फैंकने का संकल्प ले लिया है। विधानसभा चुनावों में इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए नारी शक्ति को आगे आना होगा।

बोलीं- विदेशों में देश की साख खराब कर रहे राहुल गांधी

Sadhvi Niranjan Jyoti statement over himachal assembly election

उन्होंने कहा कि नारी अगर गृहस्थ का काम निपटा सकती है तो रणभूमि में अपना जौहर भी दिखा सकती है। इसलिए नारी लोकतंत्र में सरकार को बदलने का मादा रखती है तभी गुड़िया को इंसाफ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का संकल्प लिया है।

सरकार के साढ़े तीन वर्षों में एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश में बोलने की जगह नहीं मिल रही है और विदेश में देश की साख खराब कर रहे हैं।

इस मौके पर महिला प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राज कुमारी, मंडल अध्यक्षा कमला बन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या माया शर्मा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अंजू चंदेल, उपाध्यक्ष पवन जगोता, सरला शर्मा, प्रोमिला बन्याल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, चतर सिंह कौशल, राजेंद्र ढटवालिया, सुरेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed