{"_id":"30fc06109609c2f81321c0775ed46c78","slug":"sacrificial-practice-will-petition-the-gods-kardar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि प्रथा को लेकर कारदारों का ये फैसला! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलि प्रथा को लेकर कारदारों का ये फैसला!
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश उच्च न्यायालय के देवालयों में बलि प्रथा बंद करने के फैसले के खिलाफ जिला देवी देवता कारदार संघ जल्द याचिका दायर करेगा। यह निर्णय सोमवार को देवसदन में हुई जिला देवी देवता कारदार संघ की आपात बैठक में लिया।
विज्ञापन
बैठक संघ अध्यक्ष दोत राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर कुल्लू के विधायक एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह तथा डीसी कुल्लू राकेश कंवर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में कहा गया कि देवता के मंदिरों में बलि प्रथा रोक के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि कारदार संघ की जिला कार्यकारिणी ने बैठक में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में 26 सितंबर को नग्गर स्थित जगती पट्ट में जगती बुला कर जिलाभर के देवी-देवातओं से बलि प्रथा रोक के बारे में पूछ होगी।
उन्होंने कहा कि जगती पट्टी के कारदार महेश्वर सिंह ने सभी देवी-देवताओं के हारियानों को आदेश दिए हैं कि वे26 सितंबर को अपने देवी-देवताओं के निशान के साथ के साथ जगती में भाग लें।
बैठक में डीसी राकेश कंवर ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे। इसको लेकर उन्होंने कारदार संघ से सहयोग की अपील की है।
डीसी ने बैठक में दौरान दशहरा उत्सव के बारे में भी कारदारों को जानकारी दी। बैठक में जिला के सभी 11 खंडों के कारदारों ने भाग लिया।