{"_id":"6fbb91fd2c6275a98e4b8a2ee7012374","slug":"sachin-topped-in-all-india-deputy-architecture-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को फख्र है इस होनहार पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को फख्र है इस होनहार पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 02 Sep 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के होनहार ने देश भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। पांवटा के सचिन शर्मा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आर-6 सेक्शन की डिप्टी आर्किटेक्ट परीक्षा में देश भर में अव्वल रहे हैं। पूरे देश में 41 पद भरे जाने को यह परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
इसमें सचिन ने देश भर में पहला रैंक हासिल किया है। पांवटा के वार्ड-4 निवासी एडवोकेट राजेंद्र शर्मा के पुत्र सचिन शर्मा का जन्म वर्ष 1984 में हुआ। गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा से वर्ष 2002 में 81.4 फीसदी अंकों के साथ जमा दो कक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
वर्ष 2007 में एनआईटी हमीरपुर से आर्किटेक्ट डिग्री में गोल्ड मेडलिस्ट रहे। सचिन ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि उन्होंने गुड़गांव में एक कंपनी में आर्किटेक्ट के रूप में कार्य किया। बड़े प्रोजेक्ट्स में वर्ष 2008 में 4.8 एकड़ में जयपुर में एस्टर कोर्ट हाउसिंग के 80 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा किया।
विज्ञापन
300 करोड़ का अल्फा-वन माल अमृतसर प्रोजेक्ट 2008 में पूरा किया। वर्ष 2009 में अल्फा इंटरनेशनल सिटी करनाल प्रोजेक्ट के साथ दिल्ली में संगम थियेटर समेत कई प्रोजेक्ट में बेहतर कार्य किया।
सचिन के पिता आरके शर्मा, माता सरला शर्मा एवं भाई सुबोध शर्मा ने बताया कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आर-6 सेक्शन में डिप्टी आर्किटेक्ट के 41 पद सेंटर पब्लिक सर्विस वर्कर्स डिपार्टमेंट, मिनिस्टरी ऑफ अर्बन में निकाले गए थे।
सचिन ने भी परीक्षा और साक्षात्कार दिया। इसमें देश भर में पहला रैंक हासिल किया। परिणाम आने के बाद सचिन के घर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।