फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sachin tendulkar give tips to cricket players in HPCA Stadium Dharamshala

स्पोर्ट्स प्लेइंग देश बनाना है तो केजी से शुरू हो विषय: सचिन

Sat, 05 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Sat, 05 May 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar give tips to cricket players in HPCA Stadium Dharamshala

स्कूलों में केजी से ही खेल विषय शुरू करने की आवश्यकता है। हालांकि, सीबीएसई ने नौवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों के लिए खेल विषय शुरू किया है। लेकिन, इसका विस्तार करना होगा। यह कहना है मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार को उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान में जमकर पसीना बहाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत शुरू से स्पोर्ट्स लवर देश है। लेकिन, हमें इसे स्पोर्ट्स प्लेइंग देश बनाना है। इसके लिए हमें मैदान में उतरना पड़ेगा। सचिन ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होने वाले खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान सचिन ने खेल महाकुंभ की जर्सी, पोस्टर और थीम सांग लांच किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के पंचायत स्तर के खिलाड़ी बच्चों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों के साथ सचिन ने अपने खेल के अनुभव सांझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल और शॉर्ट कट से सफलता नहीं

sachin tendulkar give tips to cricket players in HPCA Stadium Dharamshala

सचिन ने कहा कि देश युवा है। ऐसा माना जाता है कि देश फिट है। लेकिन, यह गलत है। क्योंकि, विश्व भर में डायबिटीज और ऑबेसिटी के मरीज भारत में सबसे ज्यादा हैं। बीमारियों से बचने के लिए युवाओं को खेल को जिंदगी का हिस्सा बनाना पड़ेगा। धर्मशाला में सांसद अनुराग ठाकुर ने विश्व का सुंदर क्रिकेट स्टेडियम बनाया है। लेकिन, यहां पर यदि खिलाड़ी खेलेंगे नहीं, तो इस स्टेडियम को कोई लाभ नहीं होगा। 

सचिन ने खिलाड़ियों को कहा कि आगे बढ़ने के लिए मेहनत का कोई भी विकल्प नहीं है। नकल और शॉर्ट कट से सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। इसके लिए केवल कड़ी मेहनत ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इतना कड़ा अभ्यास करो कि मैच स्वयं ही आपको आसान लगे। 

अखबार में नाम चमकाने की गलती की थी- कहा कि जब उन्होंने स्कूल स्तर पर पहला मैच खेला, तो उन्होंने 24 रन मारे थे। उस दौरान 30 रन मारने वाले खिलाड़ी का नाम अखबार में प्रकाशित किया जाता था। अखबार में नाम भेजने वाले व्यक्ति ने वाइड और अन्य एक्सट्रा रनों को मेरे नाम जोड़कर अखबार में नाम दे दिया। अगले दिन कोच ने पूछा-तुमने कितने रन मारे थे? मैंने कहा-24। कोच ने कहा-नाम का इतना ही शौक है, तो रन बनाओ। 

1983 वर्ल्ड कप के बाद संजोया था सपना- स्कूल स्तर पर फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी सहित अन्य खेल खेलता था। 1983 में वर्ल्ड कप की जीत के बाद मैंने भी सपना संजोया कि इसी तरह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाऊंगा। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसमें कोच, बड़े भाई अजीत और माता-पिता का योगदान रहा। 

खेल महाकुंभ के साथ जुड़ेंगे एक लाख खिलाड़ी

sachin tendulkar give tips to cricket players in HPCA Stadium Dharamshala

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा में सांसद सचिन तेंदुलकर की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिए गए सुझावों पर उन्होंने अमल किया है। इसीलिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ करवाया जा रहा है। इसे आगे चलकर प्रदेश के अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के अन्य संसदीय क्षेत्रों के सांसदों से आगे आने का आह्वान किया है।

प्रदेश में खेल महाकुंभ के साथ करीब एक लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें विजेता खिलाड़ियों को बाइक और स्कूटी सहित अन्य इनामों से सम्मानित किया जाएगा। खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर अनुराग ने कहा कि इसके माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पंचायत स्तर पर खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें वॉलीबाल, फुटबॉल, बास्केटबाल, क्रिकेट, कबड्डी और एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी। हर मैच में स्टार खिलाड़ी चयनित किया जाएगा।

स्टार खिलाड़ी का नाम एसोसिएशन को भेजा जाएगा। साथ ही विभिन्न खेलों में चयनित स्टार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने को पांच साल में एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आयोजित खेल महाकुंभ में 800 पंचायतों के 5000 गांवों से खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए चार मई से पंचायत स्तर पर पंजीकरण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed