फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sach Pass road closed for traffic, travel dangerous after snowfall

Chamba News: साच पास मार्ग यातायात के लिए बंद, बर्फबारी के बाद सफर खतरनाक

Fri, 08 Dec 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नकरोड़ (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नकरोड़ (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 08:27 PM IST
सार

चंबा जिले की पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाले साच पास मार्ग को प्रशासन ने अधिकारिक तौर पर बंद करवा दिया है। पिछले दिनों साच पास में बर्फ गिरी थी।

विज्ञापन
Sach Pass road closed for traffic, travel dangerous after snowfall
साच पास मार्ग यातायात के लिए बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाले साच पास मार्ग को प्रशासन ने अधिकारिक तौर पर बंद करवा दिया है। पिछले दिनों साच पास में बर्फ गिरी थी। ऐसे में वहां से वाहनों की आवाजाही होने से कभी भी हादसा हो सकता है। इसके चलते प्रशासन ने साच पास को पूर्ण रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करवा दिया है। हालांकि इस बार लोनिवि मंडल पांगी ने साच पास को नवंबर महीने में भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल रखा। इसके चलते पांगी घाटी के लोगों को काफी लाभ भी मिला। क्योंकि वाया साच पास चंबा की दूरी 172 किलोमीटर है।

विज्ञापन


जबकि वाया जेएंडके चंबा की दूरी 500 किलोमीटर हो जाती है। अब सर्दियों में पांगी घाटी के लोग पूर्ण रूप से वाया जेएंडके टैक्सी के जरिये चंबा के लिए आवाजाही करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यदि वाया जेएंडके मार्ग भी यातायात के लिए बंद हो गया तो पांगी शेष दुनिया से पूरी तरह से कट जाती है। ऐसे में पांगी घाटी के लोग पूरी तरह से हेलिलाप्टर की सेवाओं पर निर्भर हो जाते हैं। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता से साच पास में बर्फबारी को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। साथ ही उन्हें यातायात बंद करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed