फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Saase will now forecast avalanche falling in Lahaul, complete database of snowfall will be ready

लाहौल में अब हिमखंड गिरने का पूर्वानुमान लगाएगा सासे, बर्फबारी का पूरा डाटाबेस होगा तैयार

Mon, 23 Aug 2021 11:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 11:43 PM IST
सार

डॉ. मारकंडा ने बताया कि त्रिलोकनाथ एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। पर्यटन विकास के लिए नए निर्माण करने से पहले इसके लिए विशेषज्ञों की राय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साल 1991, 1996 और 2015 में यहां बर्फबारी के दौरान हिमखंड गिरने से भारी नुकसान हुआ था। यह खतरा हर वर्ष यहां बना रहता है। इससे बचने के लिए तथा भविष्य में इसका समाधान करने के लिए सासे के विशेषज्ञों की राय से वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा 

विज्ञापन
Saase will now forecast avalanche falling in Lahaul, complete database of snowfall will be ready
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने त्रिलोकनाथ में हिम एवं अवोधाव अध्ययन केंद्र (सासे) के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें त्रिलोकनाथ गांव में हिमखंड के खतरे को देखते हुए वैज्ञानिक आधार पर इसका अध्ययन कर समाधान खोजने पर चर्चा की गई। डॉ. मारकंडा ने बताया कि त्रिलोकनाथ एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। पर्यटन विकास के लिए नए निर्माण करने से पहले इसके लिए विशेषज्ञों की राय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साल 1991, 1996 और 2015 में यहां बर्फबारी के दौरान हिमखंड गिरने से भारी नुकसान हुआ था। यह खतरा हर वर्ष यहां बना रहता है।

विज्ञापन


इससे बचने के लिए तथा भविष्य में इसका समाधान करने के लिए सासे के विशेषज्ञों की राय से वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा तथा उसी के अनुसार समाधान किया जाएगा। सासे के विभागाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र का पूरा अध्ययन किया जाएगा। इस वर्ष सर्दियों में यहां बर्फबारी का पूरा डाटाबेस तैयार किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि डॉ. मारकंडा इस क्षेत्र की तरक्की के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। अगले वर्ष से यहां हिमखंड सबंधित फॉरकास्ट शुरू कर दिया जाएगा। मारकंडा ने कहा कि इसके अध्ययन के लिए कुछ समय लगेगा। उसके बाद ही स्थायी समाधान निकाला जा सकेगा और गांव व मंदिर को सुरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार राम चंद नेगी, लोक निर्माण विभाग बीएस नेगी तथा सासे के राजेश्वर डोगरा, राजेंदर कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed