हाई वोल्टेज लाइन से टकराया रूसी पैराग्लाइडर, दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बीड़ बिलिंग के लिए उड़ान भरने वाले रूस के पैराग्लाइडर की घोघरधार पहाड़ी के गरलोग गांव के पास 11 केवी हाई वोल्टेज एचटी लाइन से टकराकर मौत हो गई। डोर टूटने की वजह से युडिन निकोलेय (42) करीब 300 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए जबकि ग्लाइडर पेड़ पर अटक गया।
डीएसपी पधर अनिल धौल्टा ने बताया कि रूस के दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है। बता दें कि पायलट इससे पहले पाकिस्तान में भी पैराग्लाइडिंग कर चुका है।
विदेशी से मिला भारत और पाकिस्तान का वीजा एक्सपायर हो चुका है। निकोलेय ने बीते सोमवार को बीड़ बिलिंग से अपने साथियों अंदरेयी शालेगिन, एलीक्स और वालेरीय पोलिटागिव आदि के साथ पराशर घाटी के लिए उड़ान भरी थी।
साथियों ने की बचाने की कोशिश, मगर नहीं बची जान
सोमवार रात को ये सभी पराशर की पहाड़ी पर अस्थायी टैंटों में रुके। मंगलवार सुबह 11:00 बजे इन्होंने उड़ान भरी। मंडी रिवर प्वाइंट से होकर सभी घोघरधार की पहाड़ी से बीड़ बिलिंग लौट रहे थे। अचानक निकोलेय के साथ हादसा हो गया।
आसमान में उड़ान भर रहे साथियों ने निकोलेय को बचाने के लिए उसके आसपास लैंड किया मगर वह दम तोड़ चुका था। पैराग्लाइडर को सबसे पहले गुड्डी देवी, पत्नी मिलखी राम निवासी कुन्नू ने जमीन पर गिरते देखा, जो मौके पर घास काट रही थी। गुड्डी देवी ने हादसे की सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया।