फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Russia Ukraine war: CM Jairam said that Efforts are on to bring back every Himachali safely

रूस-यूक्रेन युद्ध: सीएम जयराम बोले- हिमाचलियों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार प्रयासरत, मामला मंत्रालय से उठाया

Fri, 25 Feb 2022 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Feb 2022 07:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1100 पर अभी तक 60 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। सरकार केंद्रीय विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है। दूतावास से भी इसको लेकर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अभिभावकों से उन्होंने भी बात की है।

विज्ञापन
Russia Ukraine war: CM Jairam said that Efforts are on to bring back every Himachali safely
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हिमाचलियों की सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल सरकार प्रयासरत है। हेल्पलाइन नंबर 1100 पर अभी तक 60 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। सरकार केंद्रीय विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है। दूतावास से भी इसको लेकर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अभिभावकों से उन्होंने भी बात की है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को प्रश्नकाल शुरू होने से पहले यह मामला उठाकर सरकारी खर्च पर विद्यार्थियों की वापसी मांगी। कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों की सुरक्षा का मामला गंभीर है।

विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे डरे हुए हैं। सरकार को इन्हें वापस लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। एयर लाइन का निजीकरण होने से टिकटों की कीमत बहुत अधिक बढ़ गई है। प्रदेश सरकार को यूक्रेन में फंसे हिमाचलियों को वापस लाने के लिए सरकारी धनराशि का इंतजाम करना चाहिए। उधर, मुख्यमंत्री ने बताया कि पोलैंड के रास्ते भी भारतीय को यूक्रेन से बाहर निकालने के प्रयास चल रहे हैं। यूक्रेन में फंसे हिमाचल के लोग हमारी जिम्मेदारी है। यह जब तक यूक्रेन में हैं, तब तक वहां सुरक्षित रहें और वापस सुरक्षित देश में लाया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार भरसक प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से रूस और यूक्रेन के मध्य संघर्ष के कारण यूक्रेन में फंसे प्रदेश के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया। इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के 130 से ज्यादा लोग फंसे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव पहले से ही विदेश सचिव के संपर्क में हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने मंत्रालय की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए यूक्रेन के साथ नई दिल्ली में हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed