फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rural banks should be integrated into Mega Bank

ग्रामीण बैंकों को एकीकृत कर मेगा बैंक बनाना चाहिए : धूमल

Sun, 23 Sep 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Rural banks should be integrated into Mega Bank

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ, ग्रामीण बैंक आफिसर ऑर्गेनाइजेशन का 16वां और ग्रामीण बैंक का पहला त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को हमीरपुर में शुरू हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्यातिथि थे। उन्होंने अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ तथा प्रदेश ग्रामीण बैंक आफिसर ऑर्गेनाइजेशन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि अन्य राष्ट्रीय बैंकों की तरह सभी ग्रामीण बैंकों को राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत कर देना चाहिए। सबको मिलाकर मेगा बैंक बनाना चाहिए।
विज्ञापन


इससे बैंकों के खर्चे में भी कमी आएगी और काम भी ज्यादा होगा।इससे एनपीए भी कम हो जाएगा। कहा कि बतौर सांसद उन्होंने केंद्रीय श्रम मंत्री एवं तत्कालीन सांसद संतोष कुमार गंगवार एवं राजस्थान से उस समय रहे सांसद रिटायर्ड जस्टिस जीएम लोढ़ा से मिलकर लंबे समय तक ग्रामीण बैंकों को सामने आने वाली समस्याओं के लेकर संघर्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य समन्वयक डीसी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण बैंक की भलाई के लिए पूर्व में किए गए प्रयासों की सराहना की। उनसे राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक बनाने की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया।

बैंक अध्यक्ष उदय चंद्र ने बैंक के समस्त सदस्यों को आश्वस्त किया कि बैंक प्रबंधन कर्मचारियों के हितों से जुड़ी सभी मांगों पर विचार करेगा। अधिवेशन में भामसं के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बैंक के पूर्व निदेशक बलबीर कुमार


शर्मा, दोनों संगठनों के अध्यक्ष तथा महामंत्री, अनुराग जोशी, उत्तम चंद, महेंद्र सोनी और नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। अधिवेशन का समापन रविवार को होगा। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed