{"_id":"f64bf35c720a9947c4d9ab66114cd7f1","slug":"running-without-permit-challaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट चला रहे थे टैक्सी, पुलिस ने की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट चला रहे थे टैक्सी, पुलिस ने की जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी की तीन टैक्सियां पुलिस ने जब्त कर ली हैं। इनके परमिट खत्म हो गए थे, टैक्सियों में सवारियां भी जरूरत से ज्यादा भरी गईं थीं। गाड़ियों को जब्त करके कच्ची घाटी पुलिस कस्टडी में रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने सुबह 11 बजे कनेडी चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों के कागजात जांचे जा रहे थे। टैक्सियों के परमिट भी खंगाले गए। बालूगंज से चक्कर और सीटीओ से बालूगंज चलने वाली इन टैक्सियों के परमिट नहीं थे।
विज्ञापन
मालिक मनमर्जी से इनमें सवारियों को इधर से उधर ले जा रहे थे। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि टैक्सी मालिकों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलेगा। टैक्सियों में ड्राइवर समेत 10 से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकती हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के प्रतिबंधित एरिया में 50 से अधिक वाहनों के कागजात की जांच की गई। 25 वाहन मालिक ऐसे पाए गए, जिनके पास प्रतिबंधित एरिया में गाड़ी चलाने का पास नहीं था। पुलिस प्रशासन ने मौके पर ही उनके चालान काटे।