फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Running car catches fire in solangnala vehicle completely gutted in fire

Kullu News: अटल टनल से कुछ दूरी पर चलती कार में लगी आग, दिल्ली के सैलानियों ने बाहर निकलकर बचाई जान

Sun, 26 Nov 2023 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Nov 2023 05:41 PM IST
सार

दिल्ली के पर्यटक रविवार सुबह अटल टनल जा रहे थे। सोलंगनाला से आगे अटल टनल से कुछ दूरी पर करीब 10:30 बजे कार में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Running car catches fire in solangnala vehicle completely gutted in fire
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग से कुछ दूरी पर दिल्ली के पर्यटकों की चलती कार में अचानक आग लग गई। पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और वे गाड़ी रोककर तुरंत बाहर निकल आए। कार में एक बच्चे समेत पांच लोग सवार थे। कार में रवि वर्धन निवासी दूसरी मंजिल, कन्हैया नगर त्री नगर, ओंकार नगर नई दिल्ली परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ रविवार सुबह अटल टनल जा रहे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सोलंगनाला से आगे अटल टनल से कुछ दूरी पर करीब 10:30 बजे कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मनाली अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके को भेजे गए। अग्निशमन चौकी अटल टनल से भी एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारण दो मोबाइल, एक टैबलेट, दो पैसों से भरे पर्स, तीन कपड़ों के बैग जलकर राख हो गए। कार्यकारी अग्निशमन अधिकारी प्रीतम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed