फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rules for recruitment by HPPSC in board and corporations of himachal pradesh

बोर्डों-निगमों में भर्ती के लिए बनेंगे एक समान नियम, भर्ती से आयोग का इंकार

Thu, 20 Dec 2018 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Rules for recruitment by HPPSC in board and corporations of himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के बोर्डों, निगमों और स्वायत्त संस्थानों में भर्ती के एक समान नियम बनेंगे। कुछ बोर्डों-निगमों ने राज्य लोक सेवा आयोग को भर्ती की संस्तुति भेजी तो आयोग ने इससे इंकार कर दिया। आयोग ने कहा कि पहले स्टैंडर्ड नियम बनाए जाएं।

विज्ञापन


उसी के बाद भर्ती हो पाएंगी। अब बीच में हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने कहा है कि बोर्डों और निगमों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य स्वायत्त संस्थान पहले एक समान नियम बनाएं, जैसे कि आयोग को वांछित है, उसी के बाद भर्ती की संस्तुति भेजें। 
विज्ञापन


हाल ही में जयराम सरकार ने विधेयक पारित कर आयोग को भर्ती की ये शक्तियां दी हैं। इस बिल को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद राज्य में नई व्यवस्था लागू हो गई। आयोग ने पाया है कि विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संस्तुतियां आ रही हैं मगर बोर्ड, निगम और स्वायत्त इकाइयों के या तो भर्ती एवं पदोन्नति नियम बने हुए हैं या फिर ये स्टैंडर्ड फार्मेेट पर बने हुए नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से कई निगम-बोर्ड तो बीओडी के मिनटों के हिसाब से भर्तियां कर रहे हैं। कुछ ने महज पॉलिसी स्टेटमेंट ही बना रखी हैं। इनमें कई तरह की खामियां हैं। कार्मिक विभाग ने आयोग के इस स्टेटस को स्पष्ट करते हुए कहा है कि भर्तियों की ये तमाम संस्तुतियां फॉर्म 23 पर आनी चाहिए। यह दिशा-निर्देश तमाम संबंधित अधिकारियों को भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

सहकारी बैंकों में भी बनाने होंगे ऐसे ही नियम 
अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्तियों के लिए सहकारी बैंकों को भी ऐसे ही तय प्रारूप पर नियम बनाने होंगे। सहकारी बैंकों की भर्तियां भी अब राज्य लोक सेवा आयोग को दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed