{"_id":"638f601de4cd4a6f495a0226","slug":"ruckus-of-the-parents-angry-with-the-death-of-the-woman-the-dead-body-set-on-fire-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने पीटे ससुराली, घर में ही लगा दी शव को आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने पीटे ससुराली, घर में ही लगा दी शव को आग
Tue, 06 Dec 2022 10:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:34 PM IST
सार
प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत दाबला के राओ गांव में महिला की मौत से नाराज मायके वालों ने अंतिम संस्कार के दौरान खूब हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने शव को घर में ही आग लगा दी।
विज्ञापन
हिला की मौत से नाराज मायके वालों का हंगामा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत दाबला के राओ गांव में महिला की मौत से नाराज मायके वालों ने अंतिम संस्कार के दौरान खूब हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने शव को घर में ही आग लगा दी। साथ ही ग्रामीणों और ससुराल वालों पर डंडे बरसाए। इसमें स्थानीय निवासी श्याम लाल को गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने आग बुझाकर स्थिति को संभाला। मायके पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लोग भाग गए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच महिला का अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन
राओ गांव की नीलम कुमारी की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर नीलम को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मृतका की सास और पति पर केस दर्ज कर सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को जब ससुराल में मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी मायके पक्ष से करीब 30 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने वहां पुलिस की मौजूदगी में ससुराल पक्ष के लोगों से कहा कि वे मृतका को नए कपड़े पहनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोग शव को मृतका के निर्माणाधीन घर ले गए, जहां पर उन्होंने कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर शव को आग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मिट्टी और पानी फेंककर आग बुझाई। इसी बीच मायके वालों ने मृतका के ससुराल पक्ष और ग्रामीणों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बीचबचाव कर दोनों को अलग किया। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को भड़काने वाले किशोरी लाल और जयप्रकाश निवासी गांव चांबा डाकघर जांभला तहसील सुंदरनगर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बुधवार को एडीएम कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन