फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ruckus in sp office una by congress party workers and mla

कांग्रेस का एसपी कार्यालय में हंगामा, समर्थकों संग पहुंचे विधायक सतपाल रायजादा

Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
ruckus in sp office una by congress party workers and mla

नंगड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान रणविजय सिंह को गिरफ्तार किए जाने के मामले में कांग्रेस ने एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। विधायक सतपाल सिंह रायजादा और भारी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय में पहुंच गए। 

विज्ञापन


उन्होंने एसपी से मामले को लेकर निष्पक्षता से जांच किए जाने की मांग की। पीडब्लयूडी विश्राम गृह से लेकर एसपी कार्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिला पुलिस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। जिला प्रशासन ओर पुलिस पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती के इशारों पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायजादा ने कहा कि भाजपा के इशारे पर पुलिस आम लोगों पर झूठे केस बना रही है। इसका उदाहरण ऊना पुलिस ने पेश किया। पुलिस ने नंगड़ा गांव के पंचायत प्रधान रणविजय सिंह को बिना वजह गिरफ्तार कर लिया। 

पंचायत प्रधान रणविजय पर झूठा केस बनाया

ruckus in sp office una by congress party workers and mla

कागजी कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने कांग्रेस से संबंध रखने वाले पंचायत प्रधान रणविजय पर झूठा केस बना दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अपनी हार की भड़ास अब आम आदमी से निकाल रहे हैं।

हार के बाद भी उनका रवैया नहीं सुधरा है। रायजादा ने कहा कि पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती को अब अपने घर आराम से बैठ जाना चाहिए। कहा कि सत्ती अपनी हार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों को तबादले की धमकियां दे रहे हैं।

यदि पुलिस ने इस झूठे केस को वापस न लिया तो कांग्रेस एक उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन और पुलिस की होगी। एसपी ने विधायक सतपाल सिंह रायजादा को मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा ने इस मामले की जांच का जिम्मा एएसपी अमित शर्मा को सौंपा गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस निष्पक्षता से काम कर रही है। 

माफिया को संरक्षण दे रहे रायजादा 

ruckus in sp office una by congress party workers and mla

भाजपा के जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, ऊना मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, जिला उपध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, महामंत्री भजन मान, तिलक राज सैनी, अंबिका दत्त, जिला परिषद अनुराधा ऐरी, सुनीता देवी, रितिका भारद्वाज, अशोक धीमान, अशोक ठाकुर, सुमित शर्मा, सतीश बनगढ़ बलविंद्र गोल्डी, राजेश कौशल,

नरेश जसवाल, राहुल देव शर्मा, अजय चौधरी, खामोश जैतक, मोहित बेदी, विकास शर्मा और वरुण मेहन ने कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप जड़ा है।

उन्होंने कहा कि जब-जब पुलिस ने ऊना में माफिया के खिलाफ कार्रवाई की, सतपाल रायजादा ने पुलिस पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया। सोमवार को भी रायजादा ने इसी के चलते सारा ड्रामा रचा और एसपी कार्यालय में हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed