फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ruckus in NSUI workshop in front of national president Fairoz Khan

एनएसयूआई की कार्यशाला में जमकर बवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुआ हंगामा

Mon, 11 Jun 2018 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in NSUI workshop in front of national president Fairoz Khan

धर्मशाला के खनियारा में एनएसयूआई की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में रविवार को खूब बवाल हुआ। नेताओं के नारे लगाने पर कार्यशाला में आए एनएसयूआई के पदाधिकारी दो गुटों में बंट गए। यह पूरा प्रकरण एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में हुआ।

विज्ञापन


बात इतनी बिगड़ गई कि एनएसयूआई के हमीरपुर जिला अध्यक्ष संजीव जोगी ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अक्षय कुमार एवं हिमाचल प्रभारी को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


एक दिवसीय कार्यशाला में आए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय हेटा, अविनाश, नेशनल डेलीगेट सुनील कुमार गोल्डी, महासचिव विशाल पंडित, सचिव अंकज, अरविंद कालिया, राज्य सचिव योगेश, उपाध्यक्ष योगिंद्र सिंह, नेशनल सेक्रेटरी छत्तर ठाकुर, हमीरपुर जिला अध्यक्ष संजीव जोगी, जिला उपाध्यक्ष सुरिंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिलासुपर जिला महासचिव साक्षी, घुमारवीं से अभिषेक, वरुण और बड़सर कॉलेज की प्रतीक्षा ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने कार्यशाला को लेकर एनएसयूआई के कई वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित नहीं किया था, जबकि नेता विशेष के नारे लगाकर दूसरे नेताओं को काली भेड़ करार दिया गया।


इसलिए वे कार्यशाला का बहिष्कार कर बाहर आ गए। उधर, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अक्षय कुमार ने कहा कि हमीरपुर जिला अध्यक्ष का इस्तीफा मिला है। अभी उसे स्वीकार नहीं किया है।

कार्यशाला के बाहर लगते रहे बाली के नारे

Ruckus in NSUI workshop in front of national president Fairoz Khan

एनएसयूआई के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नारे सुन बाली गुट के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारे लगाना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, बाली गुट के सभी पदाधिकारी और सदस्य नारे लगाते हुए कार्यशाला से बाहर निकल गए। निजी होटल के अंदर कार्यशाला चलती रही, जबकि बाहर बाली के नारे लगते रहे।

कार्यशाला में नारे लगाने का विरोध किया गया था। कार्यशाला में जो एनएसयूआई के पदाधिकारी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनके साथ बात की जाएगी। - फिरोज खान, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed