{"_id":"5d5fd4f78ebc3e0130770235","slug":"ruckus-in-himachal-assembly-house-over-the-comment-on-panchayat-representatives-mla-apologized","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र: पंचायत प्रतिनिधियों पर टिप्पणी मामले पर सदन में हंगामा, विधायक ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र: पंचायत प्रतिनिधियों पर टिप्पणी मामले पर सदन में हंगामा, विधायक ने मांगी माफी
Fri, 23 Aug 2019 05:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत प्रतिनिधियों पर टिप्पणी के मामले में सदन में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के बाद भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने बीते बुधवार को हर्षवर्धन चौहान की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों पर की गई टिप्पणी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कहा कि हर्षवर्धन चौहान ने पंचायत कार्यों से संबंधित संकल्प प्रस्ताव में महिला रिजर्वेशन प्रतिनिधियों के कार्यों और एससी वर्ग पर टिप्पणी की है। इससे महिला की गरिमा पर ठेस पहुंची है। सदन में किसी भी वर्ग पर टिप्पणी करना निंदनीय है। ऐसे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस घोटाले की जांच कराएगी सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
विज्ञापन
जवाब में कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया- मेरे कहने का यह मतलब नहीं था। इसे दूसरी तरह से पेश किया गया है। उन्होंने विधानसभा में दिए गए अपनी वक्तव्य की प्रतिलिपि सदन में पढ़ी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा सत्र: इस मुद्दे पर सदन में जमकर हुआ हंगामा
कहा कि मैने एससी वर्ग और महिलाओं के लिए कुछ भी टिप्पणी नहीं की। मैंने कहा- कुछ लोगों, अगर विधायक को लगता है कि मैंने ऐसे कुछ कहा है तो मैं माफी मांगता हूं।
यह भी पढ़ें:विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए: सुक्खू