फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ruckus in himachal assembly budget session

हिमाचल विस सत्रः इस मामले पर सदन में हुआ जोरदार हंगामा

Sat, 17 Mar 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 17 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
ruckus in himachal assembly budget session

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। हिमाचल विधानसभा में पूर्व सरकार के समय खोले गए शिक्षण संस्थानों के भविष्य पर जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन


यह हंगामा उस समय हुआ, जब कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सरकार के समय खोले गए शिक्षण संस्थानों को बंद करने से संबंधित सवाल किया। उत्तर में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पूर्व सरकार ने बिना नॉर्म्स के शिक्षण संस्थान खोले हैं। 
विज्ञापन


इन्हें खोलने के लिए वित्त विभाग की अनुमति भी नहीं ली गई है। कई संस्थान ऐसे हैं, जहां बच्चे नहीं हैं। ऐसे में सरकार भविष्य में ऐसे संस्थानों को बंद या मर्ज करने पर पुनर्विचार कर रही है। मंत्री के जवाब पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ruckus in himachal assembly budget session

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा - जबसे बजट सत्र चला है, तबसे सत्ता पक्ष प्रश्नों के उत्तर सही तरह से नहीं दे रहा है। बार-बार यह कहा जा रहा है कि पूर्व सरकार के दौरान किए गए कार्यों की जांच होगी या फिर उन्हें बंद किया जाएगा।

सत्ता पक्ष के पास सिर्फ  यही रटा-रटाया जवाब है। पक्ष-विपक्ष के बीच तल्खी को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार बिना नियमों के खुले संस्थानों को बंद करने के बजाय पुनर्विचार करने की बात कह रही है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री का बचाव करते हुए कहा - उनकी तरफ  से प्रश्न का सटीक उत्तर दिया गया है। सरकार के पास पूरे तथ्य हैं कि कितने संस्थानों को वित्त विभाग की अनुमति एवं बिना नियमों के खोला है। 

नियमों को रखा ताक पर 

ruckus in himachal assembly budget session

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष से काम नहीं किया है। प्राइमरी स्कूल को डेढ़ किलोमीटर के दायरे में खोला जाता है। इसमें 6 बच्चे, जिनकी आयु 6 से 11 आयु के बीच होनी चाहिए। मिडल स्कूल में 3 किलोमीटर के दायरे में 25 बच्चे होने चाहिए।

नए युग के सूत्रधार कहने पर भड़के कांग्रेस विधायक दल के नेता
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के मुख्यमंत्री जयराम को नए युग के सूत्रधार बताने पर मुकेश अग्निहोत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के आने से ही नए युग की शुरुआत हुई है? इससे पहले भी हिमाचल में कांग्रेस सरकार रही और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ने के साथ कई अवार्ड मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed