फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ruckus at Knh hospital shimla after newborn dies

प्रसव के बाद बच्ची की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 30 May 2016 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 May 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at Knh hospital shimla after newborn dies
परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की लापरवाही से बच्ची की जान गई है। - फोटो : अमर उजाला

केएनएच में प्रसव के बाद गर्भवती महिला की बच्ची की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है। गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए सुबह साढ़े चार बजे अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद डॉक्टर बच्ची को कपड़े में ढककर परिजनों को बिना बताए एसएनसीयू वार्ड ले गए। बाद में बताया गया कि बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


फिंगास्क एस्टेट की शैली भंडारी को सुबह साढ़े चार बजे केएनएच लाया गया। चेकअप के बाद से इसे लेबर रूम ले जाया गया। बताया जा रहा है सुबह करीब पौने नौ बजे शैली ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन डॉक्टर बच्ची को एसएनसीयू वार्ड ले गए। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे परिजनों को बताया गया कि बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे परिजन गुस्सा गए और अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों के आरोप हैं कि चिकित्सकों से बात की गई तो उनके साथ बदसलूकी की गई। नंनद शिप्रा भंडारी और भाई चेतन ने बताया कि चिकित्सकों की लापरवाही से बच्ची की जान गई है। एमएस भी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना थाना छोटा शिमला में दी। उधर मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।

कमेटी करेगी मामले की जांच
केएनएच में हुए हादसे पर जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। ड्यूटी के दौरान जो भी डॉक्टर मौजूद थे, उनसे पूछताछ की जाएंगी। अगर किसी की गलती पाई जाती है तो उन्हें सजा दी जाएंगी। - डॉ. एलएस चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, केएनएच


पर्ची बनाने के लिए लगा पौना घंटा
केएनएच पहुंचे महिला के परिजनों ने बताया कि पर्ची बनाने के लिए पौना घंटा इंतजार करना पड़ा। जब डॉक्टरों से बातचीत करनी चाही तो उन्हें सही गाइडेंस भी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed