फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ruckus at IGMC Hospital Shimla after Seven month old child dies

आईजीएमसी शिमला: इंजेक्शन लगाने से कुछ देर बाद खून की उल्टी होने से सात माह के बच्चे की मौत

Mon, 20 Sep 2021 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Sep 2021 05:40 PM IST
सार

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि बच्चे को इंजेक्शन लगाने के बाद उल्टी आ गई और शरीर नीला पड़ गया। परिजनों को बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने की सलाह दी गई है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

विज्ञापन
Ruckus at IGMC Hospital Shimla after Seven month old child dies
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के शिशु रोग वार्ड में दाखिल सात माह के बच्चे की इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद खून की उल्टी होने और शरीर नीला पड़ने से मौत हो गई। सोमवार को हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की जान गई है। उन्होंने मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन उक्त कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन


बच्चे के पिता त्रिलोक रावत के मामा इंद्रजीत ने कहा कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था। आरोप लगाया कि वार्ड में सुबह ही एक और बच्चा दाखिल हुआ था। यह इंजेक्शन उसे लगना था, लेकिन इसे उनके बच्चे को लगा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। जिला शिमला की जांघला उपतहसील के गांव गुमना निवासी त्रिलोक रावत ने अपने सात माह के बच्चे को 17 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन


बच्चे को खांसी, बुखार के अलावा ठंड से छाती जाम होने की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह डॉक्टर करीब सवा आठ बजे डॉक्टर वार्ड में आए और बच्चे को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। नर्स के टीका लगाने के कुछ देर बाद ही खून की उल्टी होने से बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बच्चे को तुरंत आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना का पता लगते ही अस्पताल प्रबंधन के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चे की फाइल संबंधी अन्य दस्तावेज सील किए। उधर, देर शाम थाना सदर और लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से आई पुलिस टीम ने बच्चे के शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा सच 
आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे को निमोनिया था। वह पहले रोहड़ू अस्पताल में भर्ती था। तीन दिन पहले उसे आईजीएमसी लाया गया था। बच्चे को इंजेक्शन लगाने के बाद उल्टी आ गई और शरीर नीला पड़ गया। परिजनों को बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने की सलाह दी गई है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed