फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rss Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat's Himachal visit from 16 to 19 December

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 16 से 19 दिसंबर तक हिमाचल दौरे पर

Mon, 29 Nov 2021 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

डॉ. मोहन राव भागवत के प्रवास की जानकारी देते हुए प्रांत प्रचार प्रमुख महिधर प्रसाद ने कहा कि 17, 18, 19 दिसंबर को स्वयंसेवकों के साथ बैठकें, अध्यापन और मार्गदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। 17 दिसंबर को गुप्त गंगा कार्यालय कांगड़ा में संगठन श्रेणी एवं जागरण श्रेणी के राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 18 दिसंबर को हिमाचल के सभी प्रचारकों की बैठक होगी, जबकि 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे कांगड़ा नगर में स्वयंसेवक सीधे शारीरिक गतिविधियों में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
rss Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat's Himachal visit from 16 to 19 December
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत 16 से 19 दिसंबर 2021 तक हिमाचल दौरे पर रहेंगे। भागवत 16 को कांगड़ा पहुंचेंगे और 19 दिसंबर की रात को लौटेंगे। भागवत प्रवास की जानकारी देते हुए प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद ने कहा कि 17, 18 और 19 दिसंबर को स्वयंसेवकों के साथ बैठकें, अध्यापन और मार्गदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। 17 दिसंबर को गुप्त गंगा कार्यालय कांगड़ा में संगठन श्रेणी एवं जागरण श्रेणी के राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

विज्ञापन


18 दिसंबर को हिमाचल के सभी प्रचारकों की बैठक होगी, जबकि 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे कांगड़ा नगर में स्वयंसेवक सीधे शारीरिक गतिविधियों में शामिल होंगे। राज्य के अन्य स्वयंसेवक 1300 स्थानों से ऑनलाइन माध्यम से भाग लेंगे, वहीं सुबह 11 बजे सरसंघचालक पूरे प्रदेश के स्वयंसेवकों को ऑनलाइन मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद शाम को सरसंघचालक पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य जागरण वर्ग एवं संगठन वर्ग के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed