{"_id":"633d83e48038c506282dde6a","slug":"rss-national-executive-memberrss-indresh-kumar-statement-on-naxalite","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rashtriya Swayamsevak Sangh: इंद्रेश बोले- आतंकियों, नक्सलियों को मिले आयरन हैंड डीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rashtriya Swayamsevak Sangh: इंद्रेश बोले- आतंकियों, नक्सलियों को मिले आयरन हैंड डीलिंग
Wed, 05 Oct 2022 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Oct 2022 06:48 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि हम नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से आंतरिक तौर पर निपटने में सफल रहे हैं। देश की सीमाओं पर हमारी सेनाएं सुदृढ़ हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत में आतंकवाद, नक्सलवाद, धर्मांतरण को बढ़ावा देने की वाली ताकतों की कोई मदद करता है तो देश की जनता ऐसी ताकतों का मुकाबला करने में सक्षम है। आतंकवाद, नक्सलवाद, मानवता के शत्रु हैं और विकास व शांति के बाधक हैं, इसलिए प्रदेश सरकारों और भारत सरकार से आग्रह है कि आतंकियों और नक्सलियों को आयरन हैंड डीलिंग मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। धर्मशाला में आरएसएस के स्थापना दिवस और विजयदशमी पर स्वयंसेवकों को मार्ग दर्शन करने के बाद आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कि भारत के इंच-इंच और जन-जन की रक्षा करेंगे। हम नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से आंतरिक तौर पर निपटने में सफल रहे हैं। देश की सीमाओं पर हमारी सेनाएं सुदृढ़ हैं। बलिदान देंगे, पर एक इंच नहीं जाने देंगे, जन को मरने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर संघ का नेटवर्क हर गांव व हर घर तक पहुंचे, इस पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
भारत को संकुचित और संप्रदायी कहना, अज्ञान, अत्याचार और अन्याय है, ऐसा नहीं करना चाहिए। इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश में मुस्लिम और इसाई जो हैं उनमें 98 से 99 फीसदी कन्वर्टी हैं, उनके पूर्वजों, जाति-गोत्र पर जाएं तो सभी भारतीय हिंदू दिखाई देते हैं। इसका एहसास उन्हें होना शुरू हो गया है। हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जब मौलाना के घर, मस्जिद में गए तो उस दौरान कहा गया कि मुसलमानों को मुसलमान नहीं, बल्कि भारतीय हिंदुस्तानी के तौर पर डील किया जाए।
विज्ञापन