25 को यहां आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत 25 सितंबर को हमीरपुर आ रहे हैं। गांव नेरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय प्रचारकों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के प्रचारक भाग लेंगे।
तीन दिवसीय इस बैठक में आरएसएस प्रमुख उत्तरी क्षेत्र में चल रहे संघ के कार्यक्रमों की जानकारी हासिल करेंगे। इसके साथ ही स्वयंसेवकों को संघ के एजेंडा, गतिविधियों और भविष्य की रूपरेखा से अवगत करवाया जाएगा। इस बैठक में संघ की विचारधारा से जुड़े भाजपा के कई कड़े नेता भी शिरकत करेंगे।
खुफिया सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
वहीं, आरएसएस की इस तीन दिवसीय बैठक पर प्रदेश गुप्तचर विभाग और खुफिया सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। संघ की इस बैठक में क्या मंत्रणा होती है, इस पर प्रदेश कांग्रेस सरकार की भी नजर रहेगी। स्टेट सीआईडी समेत अन्य खुफिया एजेंसियों की इस पर नजर रहेगी।
हालांकि, इस बैठक पर कोई भी पुलिस अधिकारी व अन्य गुप्तचर विभाग के अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक किस्मत कुमार ने बताया कि 25 को हमीरपुर के नेरी में संघ की उत्तरी क्षेत्र के प्रचारकों की बैठक हो रही है। उन्होंने माना कि इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत शिरकत करेंगे।