फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   RSS chief Mohan Bhagwat reached Kangra on a five-day visit to Himachal

धर्मशाला: हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Thu, 16 Dec 2021 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 08:04 PM IST
सार

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 दिसंबर को संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी के प्रांत स्तरीय स्वंयसेवकों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक आरएसएस के गुप्ता गंगा स्थित कार्यालय में होगी। वहीं, 18 दिसंबर को सभी प्रचारकों की बैठक रहेगी। 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat reached Kangra on a five-day visit to Himachal
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कांगड़ा पहुंचे। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे। वह गगल एयरपोर्ट पर सुबह करीब 11 बजे आने वाले स्पाइस जेट के विमान से पहुंचे। पत्रकारों से छोटी सी मुलाकात में उन्होंने कहा कि हम हमेशा ही वतन के रखवाले सैनिक, पूर्व सैनिकों को नमन करते हैं। कहा कि देश आज स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है। इसके बाद वह गुप्त गंगा कांगड़ा के लिए रवाना हो गए। भागवत अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत जागरण श्रेणी, प्रांत जागरण श्रेणी और प्रांत संगठन श्रेणी के स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। भागवत 17 दिसंबर को संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी के प्रांत स्तरीय स्वंयसेवकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक आरएसएस के गुप्ता गंगा स्थित कार्यालय में होगी। 18 दिसंबर को प्रचारकों की बैठक होगी।

विज्ञापन


बैठक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में होगी। 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रांत की 1071 मंडल और 301 बस्तियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। 19 दिसंबर को ही शाम तीन बजे प्रबुद्ध लोगों के साथ परिचय भेंट होगी। वह 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे की उड़ान से लौट जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हिमाचल के पांच दिवसीय प्रवास वीरवार से शुरू हुआ है। संघ सर संचालकों का लगातार हिमाचल में प्रवास होता रहा है। वर्ष 2009 में मोहन भागवत शिमला में आए थे, जबकि बतौर आरएसएस प्रमुख उनका जिला कांगड़ा का यह पहला प्रवास है। भागवत शुक्रवार को हिमाचल में संघ के कार्यों को लेकर समीक्षा करेंगे। हिमाचल में 1100 शाखाएं हिमाचल प्रदेश में चल रही हैं। आरएसएस ने हर मंडल तक अपना काम पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 2024 तक हर गांव व शहर तक संघ का मंडल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मैक्लोडगंज में मुलाकात करेंगे। इसके बाद 11 बजे की फ्लाइट से भागवत वापस लौट जाएंगे। जिला कांगड़ा के पांच दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 20 दिसंबर को दलाईलामा से मैक्लोडगंज स्थित उनके आवास पर मिलेंगे। यह मुलाकात करीब एक घंटे की होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के अलावा आरएसएस से संबंधित एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा 

RSS chief Mohan Bhagwat reached Kangra on a five-day visit to Himachal
भागवत ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार शाम को माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। संघ प्रमुख ने माता चिंतपूर्णी की पावन पिंडी स्वरूप के दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने विजिटर बुक में भी मंदिर के पुजारियों, संबंधित अधिकारियों ओर कर्मचारियों की प्रशंसा की। स्थानीय संघ कार्यकर्ताओं से भेंट भी की। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक शर्मा के घर संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था भी की है। इससे पहले मंदिर के पुजारी संदीप कालिया, जीवन प्रकाश, राम कुमार कौल ने पूजा-अर्चना करवाई और उन्हें माता की चुनरी भेंट की।

मंदिर न्यास की ओर से मंदिर आयुक्त राघव शर्मा ने माता की फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रांत प्रचारक बनबीर, प्रांत कार्यवाह किस्मत कुमार, बीर सिंह रांगड़ा, अशोक शर्मा, संघ के कार्यकर्ता जीवन प्रकाश, कुंदन गर्ग, सुशील कालिया, रविंद्र कालिया, भूषण कालिया, सतीश कालिया, निरंजन कालिया, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, मंदिर अधिकारी रोहित जालटा, वित्त अधिकारी आशीष शर्मा, एसडीओ आरके जसवाल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed