फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   RS Bali said- Tourism festivals will be held in every district of Himachal

Tourism Festival: आरएस बाली बोले- हिमाचल के हर जिले में होंगे पर्यटन उत्सव

Tue, 26 Sep 2023 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में पर्यटन उत्सव होंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारियों को इसके लिए थीम को तैयार करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
RS Bali said- Tourism festivals will be held in every district of Himachal
पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में पर्यटन उत्सव होंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारियों को इसके लिए थीम को तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म फेस्टिवल में स्कूल, कॉलेज के छात्र और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रदेश में भारी बारिश और आपदा से पर्यटन को नुकसान हुआ है। सरकार ने सड़क मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। प्रदेश में पर्यटन की 99 फीसदी गतिविधियां सुचारू कर दी गई हैं। निगम ने प्रदेश के हर जिले में पर्यटन उत्सव करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद अब लोगों की आर्थिकी में भी सुधार आने लगा है। आपदा के उपरांत प्रदेश के 99 फीसदी जगहों पर पर्यटन को सुचारू किया जा चुका है।
विज्ञापन


जुन्गा में 12 से 15 अक्तूबर तक होगा शिमला फ्लाइंग फेस्ट
बाली ने कहा कि 12 से 15 अक्तूबर तक जुन्गा में शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल होगा। शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के लिए पर्यटन निगम ने 10 लाख रुपये की राशि जारी की है। शिमला फ्लाइंग फेस्ट में दुनियाभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग की सोलो एवं टेंडम फ्लाइट चलेंगी। प्रतियोगिता के लिए अब तक 35 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। पंजीकरण के लिए 5,500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed