{"_id":"66e199ac3b7da4bc3306dc89","slug":"rs-21-lakh-released-for-highway-repair-work-shimla-news-c-19-sml1001-407855-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हाईवे के मरम्मत कार्य के \nलिए 21 लाख रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हाईवे के मरम्मत कार्य के लिए 21 लाख रुपये जारी
विज्ञापन
शोघी के आसपास होगी सड़क की मरम्मत
यह सड़कें हाल ही में हुई बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुईं थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर बाईपास और शोघी के आसपास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग ने 21 लाख रुपये की राशि आवंटित की है।
यह सड़कें हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं जिसके चलते यातायात बाधित हो रहा था। इस राशि का उपयोग सड़कों पर गिरे मलबे को हटाने और रिटेनिंग वॉल तथा डंगों के निर्माण के लिए किया जाएगा। बारिश के कारण सड़क के कई हिस्सों में रिटेनिंग वॉल और डंगे गिर गए थे जिससे सड़क के किनारे कटाव तथा दरारें आ गई थीं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि इस मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। यह मरम्मत कार्य दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। अभियंता पवन शर्मा ने कहा कि सड़कों की मरम्मत और मलबा हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए श्रमिकों की तैनाती कर दी है। इस मार्ग पर यातायात बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।