{"_id":"612e509c8ebc3e327f5e85af","slug":"royal-apple-price-increased-by-rs-10-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: हिमाचल के कुल्लू में 10 रुपये बढ़े रॉयल सेब के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: हिमाचल के कुल्लू में 10 रुपये बढ़े रॉयल सेब के दाम
Wed, 01 Sep 2021 11:18 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:18 AM IST
सार
अच्छी पैदावार के बावजूद कम दाम के चलते ज्यादातर बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। हिमाचल प्रदेश की बंदरोल सब्जी मंडी में अभी रोजाना 22 से 25 हजार सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। पहले 50 से 60 हजार क्रेट आ रहे थे। अब दाम में हल्का उछाल आने से बागवानों में आगामी दिनों में दाम बेहतर मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
सेब(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में चार दिन बाद रॉयल सेब के दामों में उछाल आया है। मंगलवार को कुल्लू जिले की बंदरोल सब्जी मंडी में सुपर क्लास रॉयल सेब 60 रुपये प्रति किलो तक बिका है। इसके चलते बागवानों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। इससे पूर्व इस सेब का 40 से 50 रुपये प्रति किलो भाव मिल रहा था। बंदरोल मंडी में दाम बढ़ने के बाद इसे प्रदेश की अन्य फल मंडियों में भी दाम अच्छे मिलने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।अच्छी पैदावार के बावजूद कम दाम के चलते ज्यादातर बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है प्रदेश की बंदरोल सब्जी मंडी में अभी रोजाना 22 से 25 हजार सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। पहले 50 से 60 हजार क्रेट आ रहे थे।
विज्ञापन
अब दाम में हल्का उछाल आने से बागवानों में आगामी दिनों में दाम बेहतर मिलने की उम्मीद जगी है। बागवान रामलाल, रमेश, वेदराम, पुणेराम, लालचंद, सुरेश, जीवन, कमल किशोर, प्रकाश चंद ने कहा कि अगस्त में बागवानों को रॉयल सेब के 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक दाम मिलते थे। इस साल अच्दी पैदावार के बावजूद फसल को उचित भाव में नहीं खरीदा जा रहा। बागवानों को उम्मीद थी कि इस बार सेब के दाम बेहतर रहेंगे। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को सब्जी मंडी में 60 रुपये प्रति किलो के भाव से सुपर क्लास रॉयल सेब बिका है। आगामी दिनों में दामों में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
कीमतें गिरने के बावजूद मंडियों की तुलना में अधिक दाम दे रही कंपनी: अडानी
शिमला। तेरह साल पुराने रेट पर सेब खरीद कर रही अडानी एग्री फ्रे श कंपनी ने सीजन के पहले तीन दिन के भीतर ही किसानों से रिकार्ड 2,500 टन सेब खरीदने का दावा किया है। कंपनी ने दावा किया है कि कंपनी सेब की कीमतें गिरने के बावजूद बागवानों को मंडियों की तुलना में अधिक कीमतें दे रही है।
विज्ञापन