फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rope Way Corporation can be constitute in Himachal

हिमाचल में बन सकता है रोप-वे कॉरपोरेशन

Sun, 18 Nov 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Nov 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Rope Way Corporation can be constitute in Himachal

हिमाचल में रोप-वे कॉरपोरेशन के गठन की तैयारी चल रही है। शनिवार को सरकार के एक वरिष्ठ प्रशासनिक सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में इस बारे मेें परिवहन, शहरी विकास, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चर्चा की गई कि प्रदेश में एचआरटीसी की तर्ज पर रोप-वे निगम बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

 

गठन के बाद रोप-वे के सारे काम यही निगम देख सकता है।पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चीन की एक सरकारी कंपनी के प्रतिनिधियों से एक बैठक कर उनसे मोनो रेल, रोप-वे निर्माण और अन्य वैकल्पिक रास्ते बनाने पर चर्चा की।

विज्ञापन

 

जानकारी है कि इस बैठक में भी हिमाचल सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने रोप-वे निगम बनाने का प्रस्ताव रखा था। सूत्रों के अनुसार इसी प्रस्ताव को लेकर प्रदेश सचिवालय में राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अन्य अधिकारियों से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांता सरकार के प्रस्तावित रोप-वे भी नहीं बन पाए 

Rope Way Corporation can be constitute in Himachal

अभी तक परिवहन, शहरी विकास, पर्यटन और पीडब्ल्यूडी अपने-अपने तरीके से रोप-वे पर काम कर रहे हैं। आने वाले वक्त में एक ही निगम के तहत इन्हें बनाने का काम दिया जाए तो इसमें तेजी आ सकती है।

साल 1990 और 1992 मेें रही शांता सरकार की ओर से प्रस्तावित रोप-वे भी अभी तक नहीं बन पाए। इसके बाद वीरभद्र और धूमल सरकारों ने भी दर्जनों प्रस्ताव रखे। ये सभी तकनीकी खामियों और बजट के अभाव में फंसे हुए हैं।

इससे राज्य में वैकल्पिक मार्ग बनाने की दिशा में सरकार बहुत आगे नहीं बढ़ सकी है। करीब डेढ़ दर्जन रोप-वे बनाने के प्रस्ताव अभी भी लंबित हैं, जिन्हें बनाने पर जयराम सरकार विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed