फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roof Top rainwater harvesting technique used in priyanka gandhi dream home

इस खास तकनीक से बनेगी प्रियंका के मकान की छत

Wed, 15 Jun 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Jun 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
Roof Top rainwater harvesting technique used in priyanka gandhi dream home
प्रियंका के मकान की छत में रेनवाटर हारवेस्टिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी वाड्रा ने निर्माणाधीन मकान पर वास्तुकारों को छत की बारीकी से वाटरप्रूफिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेनवाटर हारवेस्टिंग तकनीक जोड़ने को भी कहा, जिससे वर्षा, जंगल और बर्फ  के पानी का बगीचे में सिंचाई और अन्य कार्यों में इस्तेमाल हो सके। प्रियंका और सोनिया गांधी ने दूसरे दिन भी मकान का मुआयना किया।

विज्ञापन


निर्माणाधीन मकान में दोनों मां-बेटी लगभग छह घंटे तक टहलती रहीं। वे बुधवार को नई दिल्ली लौटेंगी। मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद प्रियंका सोनिया गांधी के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचीं। दोपहर एक बजे तक यहीं रहीं। लगभग तीन बजे दोनों फिर पहुंचीं।
विज्ञापन


इनके साथ वास्तुकार और ठेकेदार भी थे। लगभग छह बजे तक दोनों यहीं रहीं। इसके बाद होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में विश्राम करने गईं। एसपीजी के जवान छराबड़ा पहाड़ी पर कल्याणी हैलीपैड से लेकर नीचे प्रियंका के मकान और वाइल्ड फ्लॉवर हाल तक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोमंजिला मकान के चारों ओर तैयार किया जा रहा बगीचा

Roof Top rainwater harvesting technique used in priyanka gandhi dream home
प्रियंका गांधी वाड्रा मकान का मुआयना करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका वाड्रा मकान की छत पर काली स्लेटें लगवा रही हैं। वाटर प्रूफिंग पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सर्दियों में बर्फ गिरे तो छत पर ज्यादा न टिके, इस हिसाब से छत को ढलानदार बनाया जा रहा है। दोमंजिला मकान के चारों ओर बगीचा तैयार किया जा रहा है।

इसमें सेब, चेरी, आडू़, प्लम के पौधे रोपे गए हैं। देवदार के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। प्रियंका मकान के निर्माण की प्रक्रिया के दौरान कई बार शिमला आ चुकी हैं। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आती-जाती रही हैं।

मंगलवार को दोनों के साथ कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची और युकां नेता मनजीत खाची भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि यह सोनिया और प्रियंका का निजी दौरा है। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का उनसे मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed