फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang tunnel kullu lahaul link

रोहतांग टनल में सफर करने वाले पहले यात्री बने 18 बुजुर्ग

Wed, 18 Oct 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 18 Oct 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
rohtang tunnel kullu lahaul link

समुद्र तल से दस हजार फीट की ऊंचाई पर बन रही दुनिया की सबसे लंबी ट्रैफिक टनल को लाहौल-स्पीति के 18 बुजुर्गों ने आर-पार किया है। दोपहर करीब डेढ़ बजे इन बुजुर्गों ने बीआरओ और कंपनी के अधिकारियों के साथ रोहतांग टनल के नार्थ पोर्टल से साउथ पोर्टल तक सफर तय किया।

विज्ञापन


बुजुर्गों को टनल प्रबंधन की एक बस और तीन छोटे वाहनों से ले जाया गया। टनल के भीतर 8.8 किमी सफर पूरा करने में 34 मिनट का वक्त लगा। इनमे शुरतंग निवासी 103 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल रहे। बुजुर्गों को जिप सदस्य तंजिन करपा और कोकसर पंचायत प्रधान अंजू देवी के देखरेख में टनल में भेजा गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग अमर सिंह, दुनी चंद तथा राम सिंह बाटा ने बताया कि जब वे जवान थे तो सुरंग बनाने की बात चली थी। उस दौरान उनके लिए ये महज कल्पना भर थी लेकिन आज खुद इस ऐतिहासिक टनल को पार करने वाले पहले यात्री बने जो किसी सपने कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंजिन करपा ने बताया कि टनल को आरपार करने वाले बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा की यह टनल लाहौल-स्पीति में पर्यटन के लिहाज से वरदान साबित होगी। कंपनी के अधिकारी सुनील त्यागी ने बताया कि ये 18 बुजुर्ग सबसे पहले रोहतांग टनल को आर-पार करने वाले यात्री बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed