{"_id":"c1088a1f3d0592eb19ed4c2a39fb64df","slug":"rohtang-tunnal-construction-will-be-completed-till-2018-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कहां तक पहुंचा सबसे ऊंची टनल का काम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कहां तक पहुंचा सबसे ऊंची टनल का काम?
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनने वाली सुरंगों में शुमार रोहतांग टनल का आधा काम पूरा हो गया है। करीब 22 सौ करोड़ से निर्माणाधीन सुरंग का 60 फीसदी खुदाई का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2018 तक रोहतांग सुरंग का काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, टनल के साउथ पोर्टल में लगातार पानी रिसाव के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है, लेकिन नॉर्थ पोर्टल में खुदाई का काम जारी है। सीमा सड़क संगठन की वीरवार को जारी रिपोर्ट की मानें तो 8 किलोमीटर 800 मीटर लंबी रोहतांग सुरंग में अब तक 5220 मीटर खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिलचस्प यह है कि रोहतांग टनल के भीतर एक और समानांतर सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। आपातकाल के समय इसके भीतर से छोटे वाहन बिना किसी दिक्कत के दौड़ पाएंगे। सूत्रों की मानें तो साउथ पोर्टल में पिछले करीब 4 साल से पानी का रिसाव लगातार जारी है। बावजूद इसके खुदाई का काम जारी है।
विज्ञापन
रोहतांग सुरंग प्रोजेक्ट में तैनात सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल केएस राव ने बताया कि अभी तक साउट पोर्टल में 2340 और नॉर्थ पोर्टल में 2880 मीटर खुदाई का काम पूरा हो गया है। कर्नल केएस राव ने दावा किया कि पानी के रिसाव के बावजूद साउथ पोर्टल में निर्माण कार्य जारी है। नॉर्थ पोर्टल में सुरंग के भीतर कठोर चट्टानें आने के बावजूद खुदाई की रफ्तार तेज है। उम्मीद जताई कि वर्ष 2018 तक रोहतांग सुरंग का काम पूरा कर यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।