फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohtang Tunnal Construction will be completed in October.

चीन को टक्कर देने के लिए हिमाचल में बन रहा है देश का सबसे खास प्रोजेक्ट

Mon, 28 Aug 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Mon, 28 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
Rohtang Tunnal Construction will be completed in October.

अक्तूबर महीने में दिवाली पर्व के आसपास सूबे का लाहौल-स्पीति जिला नए युग में प्रवेश करेगा। चंद मीटर की खुदाई का कार्य पूरा होते ही चीन और पाकिस्तान की सीमा तक जाने वाले मनाली-लेह मार्ग पर बनने वाली महत्वाकांक्षी रोहतांग टनल के दोनों सिरे करीब पांच सप्ताह बाद आपस में जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


सुरंग आम लोगों के यातायात के लिए अगले साल 2018 में ही खुल पाएगी, लेकिन चीन के साथ युद्ध समेत आपात सेवाओं के लिए यह टनल अक्तूबर के बाद इस्तेमाल की जा सकेगी। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान मौसम खराब होने सूरत में हेलीकॉप्टर के न आने पर एंबुलेंस को इस टनल से आने की सुविधा अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


लिहाजा, इस बार की दिवाली लाहौल घाटी के निवासियों के लिए खास है। इस बार उन्हें बर्फबारी के चलते छह माह तक चलने वाली कैद से सदा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस इस टनल की खुदाई का कार्य इन दिनों साउथ तथा नॉर्थ पोर्टल से चला हुआ है। दोनों ओर से कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम पूरा करने के लिए तैयार है बीआरओ

Rohtang Tunnal Construction will be completed in October.

सर्दियों के दौरान लाहौल की तरफ से खुदाई का कार्य बंद रहता है। समर सीजन में ही दोनों तरफ कार्य होता है। इधर, रोहतांग टनल का निर्माण कर रहे बीआरओ के प्रवक्ता राजेश अरोड़ा ने बताया कि पहले सितंबर में टनल के दोनों सिरे जोड़ने का लक्ष्य रखा था, 

लेकिन किन्हीं कारणों से कुछ हफ्ते और इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 215 मीटर की खुदाई पूरी होते ही अक्तूबर के दूसरे या तीसरे हफ्तेे तक रोहतांग सुरंग के दोनों सिरे आपस में मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed