{"_id":"b9afef2d7fe6c5a16fca055c981d84aa","slug":"rohtang-pass-reinstated-from-3-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल घाटी से संपर्क बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल घाटी से संपर्क बहाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 May 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति को शेष हिमाचल से जोड़ने वाला रोहतांग दर्रा यातायात के लिए शुक्रवार को खोल दिया गया। यह बर्फबारी के कारण नवंबर 2013 से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
लाहौल स्पीति के उपायुक्त बीर सिंह ठाकुर और बीआरओ के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। डीसी लाहौल ने बताया कि इस मार्ग पर बसों और अन्य यातायात को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुल्लू से शनिवार प्रात: 6.00 बजे दो बस सेवाएं लाहौल स्पीति के लिए रवाना की जाएंगी। इसी तरह लाहौल स्पीति से मनाली के लिए एक बस सेवा प्रात: 9.30 बजे रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
बीआरओ के कमांडर कर्नल योगेश नायर ने बताया कि शुक्रवार शाम को सड़क संपर्क स्थापित कर दिया गया। इस दर्रे को आधिकारिक तौर पर 15 नवंबर से बंद कर दिया जाता है।
पिछले साल रोहतांग दर्रे को 22 अप्रैल को खोल दिया गया था। लेकिन इस बार मार्च में ज्यादा बर्फबारी होने के कारण इसे खोलने में और समय लगा।
गौरतलब है कि दर्रा खुलने से अब लाहौल स्पीति जिला के एकमात्र विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव का प्रचार भी गति पकड़ेगा।