फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohtang pass opened for tourist.

पर्यटकों के लिए खुला रोहतांग दर्रा, अब बर्फ में कर सकेंगे मस्ती

Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
Rohtang pass opened for tourist.
1200 वाहनों के लिए उचित पार्किंग और शौचालय व्यवस्था होने पर दर्रा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। - फोटो : अमर उजाला

सैलानी शनिवार से रोहतांग दर्रा पर बर्फ के बीच अठखेलियां कर पाएंगे। शुक्रवार को प्रशासन और बीआरओ की टीम ने रोहतांग में निरीक्षण किया। सभी सुविधाएं होने पर रोहतांग को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार तक पर्यटकों को मढ़ी तक जाने की अनुमति थी।

विज्ञापन


प्रशासन से एडीएम कुल्लू विनय सिंह, एसडीएम मनाली ज्योति राणा, डीएफओ कुल्लू नीरज चड्ढा, डीएसपी मनाली पुनीत रघु, बीआरओ कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र और अन्य ने दर्रा पर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। 1200 वाहनों के लिए उचित पार्किंग और शौचालय व्यवस्था होने पर दर्रा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रोहतांग में 32 शौचालयों की व्यवस्था की गई है। दर्रा जाने के लिए ऑनलाइन परमिट को लेकर पहले ही व्यवस्था जारी की जा चुकी है। शनिवार के लिए बुक किए गए ऑनलाइन परमिट के जरिये पर्यटक रोहतांग के दीदार कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज सिर्फ 1200 वाहन जा सकेंगे रोहतांग

Rohtang pass opened for tourist.
एनजीटी के आदेशों के अनुसार रोजाना दर्रा पर केवल 12 सौ वाहन ही जा सकेंगे।

एनजीटी के आदेशों के अनुसार रोजाना दर्रा पर केवल 12 सौ वाहन ही जा सकेंगे। इनमें 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन शामिल हैं। रोहतांग खुलने पर पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

इधर, उपायुक्त हंसराज चौहान ने बताया कि रोहतांग दर्रा 21 मई से पर्यटकों को खोल दिया जाएगा। रोहतांग और आसपास के पर्यटक स्थलों पर केवल परमिट धारकों को ही पर्यटन से संबंधित गतिविधियां तथा कारोबार करने की अनुमति दी गई है।

यदि किसी के पास परमिट नहीं होगा तो किसी प्रकार का कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी। पर्यटन व्यवसासियों को जिला प्रशासन से जारी परमिट कार्ड को दर्शाना होगा। एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

एनजीटी की टीम ने किया निरीक्षण
रोहतांग दर्रा तथा आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने एनजीटी के आदेशों की पालना को लेकर जायजा लिया। इसकी रिपोर्ट टीम एनजीटी के बेंच के समक्ष रखेगी। शनिवार को टीम सोलंगनाला क्षेत्र में निरीक्षण करेगी और आदेशों के अनुपालना संबंधी जायजा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed