{"_id":"55075fd11a0ff5447fb96564b237edb7","slug":"rohtang-pass-open-for-tourists-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद सैलानियों से गुलजार हुआ रोहतांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद सैलानियों से गुलजार हुआ रोहतांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sat, 23 May 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 नवंबर 2014 से आधिकारिक तौर पर बंद रोहतांग दर्रा छह माह एक सप्ताह बाद फिर से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। शुक्रवार को पहले दिन सैलानियों के 368 वाहन मनाली से रोहतांग के लिए रवाना हुए। हालांकि, इस बार एनजीटी के आदेश पर मात्र एक हजार वाहन ही रोहतांग दर्रे पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
केलांग और लेह जाने वाले वाहनों, परिवहन निगम और सेना के वाहनों के लिए कोई पाबंदी नहीं है। पर्यटकों और आम लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन और पर्यटन निगम ने अपनी बस सेवा भी शुरू कर दी है। एसडीएम मनाली ज्योति गुप्ता ने बताया कि मार्ग बहाल होते ही आधिकारिक रूप से रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लिए भी बस सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार को केलांग के लिए निगम की बसें रवाना हुईं। इसके अलावा सोलंगनाला समेत अन्य पर्यटन स्थलों के लिए बस सेवा शुरू की है। सैलानी निजी वाहनों और टैक्सियों में भी स्नो प्वाइंट पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पहले दिन 324 डीजल और 44 पेट्रोल वाहन रोहतांग पहुंचे। उधर, एनजीटी के फैसले के विरोध में भले ही मनाली के टैक्सी ऑपरेटर हड़ताल पर हों, लेकिन ऑटो यूनियन शनिवार से अपनी सेवाएं बहाल करने जा रही है।