फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang pass ice melts in june tourist go to Baralacha Pass

रोहतांग से इस बार जून में ही बर्फ गायब, देश-विदेश के सैलानी हो रहे मायूस

Sat, 16 Jun 2018 02:17 PM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 16 Jun 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
rohtang pass ice melts in june tourist go to Baralacha Pass

साल में आठ माह तक बर्फ से लकदक रहने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में इस बार जून में ही नाममात्र बर्फ दिख रही है। इन दिनों अमूमन यहां तीन से चार फीट तक बर्फ रहती थी, लेकिन इस बार बर्फ न होने से देश-विदेश से आ रहे सैलानी मायूस हो रहे हैं।

विज्ञापन


एक तो यहां बेहद कम बर्फ है, जो नाममात्र बर्फ है भी, उस पर प्रदूषण से काली परत चढ़ गई। बर्फ देखने के लिए लोग अब बारालाचा दर्रे का रुख कर रहे हैं। रोहतांग में इस बार औसतन आधे से भी कम करीब 10 फीट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


सामान्य बर्फबारी में भी यहां बर्फ की 25 फीट ऊंची दीवारें दिखती हैं। तापमान में बढ़ोतरी से ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार तेज हो गई है। रोहतांग दर्रे में इसका असर देखा जा सकता है। महज एक माह पहले बर्फ से लकदक दर्रा आज बर्फ के बिना सूना पड़ गया है। जो बर्फ बची है, उस पर भी धूल और धुएं की काली परत जम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारालाचा दर्रा बना अब सैलानियों की सैरगाह

rohtang pass ice melts in june tourist go to Baralacha Pass

ऐसे में बर्फ पिघलने की रफ्तार और बढ़ गई है। घाटी के बुजुर्ग दोरजे, कर्म सिंह, डोला राम और टशी छेरिंग का कहना है कि उनके समय में जुलाई तक रोहतांग दर्रा बर्फ से लकदक रहता था। टैक्सी चालक सुरेश और कामी ने बताया कि रोहतांग में अब सैलानी मायूस हो रहे हैं।

केलांग से करीब 71 किलोमीटर दूर लेह के रास्ते में पड़ने वाला 16000 फीट की ऊंचाई पर बारालाचा दर्रा अब सैलानियों की सैरगाह बन गया है। लाहौल होकर रोजाना सैलानी बारालाचा का रुख कर रहे हैं। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि बारालाचा दर्रे को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed