फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang pass has restored for vehicle himachal

रोहतांग दर्रा बहाल, इस दिन से दौड़ेंगे छोटे वाहन

Fri, 06 Apr 2018 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर/केलांग/कोकसर
अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर/केलांग/कोकसर Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
rohtang pass has restored for vehicle himachal

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने वीरवार को 13050 फीट ऊंचे बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया है। मनाली से कोकसर मार्ग पर शुक्रवार से छोटे वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। हालांकि, मार्ग के पूर्ण बहाली की आधिकारिक घोषणा नौ अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन


बीआरओ ने दावा किया है कि मौसम ने साथ दिया तो 20 अप्रैल तक सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इस बार पिछले दस साल के मुकाबले रिकॉर्ड 84 दिन में रोहतांग दर्रा बहाल कर दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि बर्फबारी के चलते 11 दिसंबर को मनाली-रोहतांग-कोकसर मार्ग बंद हुआ था। बीआरओ ने 12 मार्च से दोनों तरफ से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे बहाल किया रोहतांग दर्रा

rohtang pass has restored for vehicle himachal

वीरवार को हल्की बर्फबारी के बीच बीआरओ ने दोपहर 3:30 बजे रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया। दोपहर बाद ट्रायल के तौर पर कुछ छोटे वाहन भी दर्रे के आरपार हुए। इस बार कम बर्फबारी के चलते बीआरओ को मार्ग बहाल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई।

वीरवार को लगभग 300 मीटर के दायरे में शेष बची बर्फ हटाई। शिमला में तैनात बीआरओ दीपक परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर मोहन लाल ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद रोहतांग में ‘मिशन स्नो क्लीयरेंस’ का काम पूरा कर लिया गया है। 

जनजातीय इलाकों के लोगों में खुशी की लहर

rohtang pass has restored for vehicle himachal

शुक्रवार से रोहतांग दर्रा से केवल सुबह के समय ही छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। रोहतांग बहाल होते ही जनजातीय इलाकों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

केलांग से जिप सदस्य तेंजिन करपा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रिगजिन हायरप्पा, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि रोहतांग बहाल होने के बाद अब कुल्लू-मनाली में फंसे जनजातीय किसान और कर्मचारी बिना परेशानी के रोहतांग आरपार कर सकते हैं।     

वन वे होगी व्यवस्था, आज मनाली से लाहौल जाएंगे वाहन 

rohtang pass has restored for vehicle himachal

डीसी लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि रोहतांग में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था होगी। बीआरओ से मिले इनपुट के आधार पर यह व्यवस्था की गई है।

बीआरओ के मुताबिक रोहतांग क्षेत्र में सड़क की हालत खस्ता और पासिंग के लिए समुचित जगह न होने से वन वे ट्रैफिक शुरू करना ठीक रहेगा। शुक्रवार को मनाली से लाहौल की तरफ आने वाले वाहनों को अनुमति दी जाएगी। शनिवार को लाहौल से मनाली की तरफ वाहनों को छोड़ा जाएगा। सड़क की हालत सुधरने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed