फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohit from Panipat won the big prize of Junga Fair.

Shimla News: पानीपत के रोहित ने जीती जुन्गा मेले की बड़ी माली

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rohit from Panipat won the big prize of Junga Fair.
धामी के भूपेंद्र सिंह को दी शिकस्त
विज्ञापन

कबड्डी में जुन्गा वॉरियर्स टीम बनी चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जिला स्तरीय जुन्गा दशहरा मेले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता की बड़ी माली में पानीपत के रोहित ने धामी के भूपेंद्र सिंह को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

बड़ी माली के विजेता रोहित को 31 हजार रुपये जबकि उपविजेता भूपेंद्र सिंह को 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता की छोटी माली में वासनी के धर्मेंद्र ने नैना टिक्कर के अजय को हराकर जीत हासिल की। छोटी माली के विजेता धर्मेंद्र को 11 हजार रुपये, जबकि उपविजेता अजय को 10 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। मेले के अधिकारी एवं तहसीलदार कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दशहरा मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जुन्गा वॉरियर ने जुन्गा स्पोर्ट्स क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये, जबकि उपविजेता जुन्गा स्पोर्ट्स क्लब को 11 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय दशहरा मेला जुन्गा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article