फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohit Chauhan of Gharwan of Mandi district became a lieutenant in the Indian Army

उपलब्धि: मंडी जिले के घरवाण के रोहित चौहान बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 04 Dec 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटली (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटली (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 06:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देहरादून से एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें 10 दिसंबर 2022 को होने वाली आउट पासिंग परेड में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
Rohit Chauhan of Gharwan of Mandi district became a lieutenant in the Indian Army
रोहित चौहान बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत कोटली के घरवाण निवासी रोहित चौहान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देहरादून से एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें 10 दिसंबर 2022 को होने वाली आउट पासिंग परेड में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी। रोहित चौहान मैकेनाइज्ड इंफ्रा रेजीमेंट में इंडियन कमीशन अधिकारी के रूप में भारतीय सेना को अपनी सेवाएं देंगे। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, परिजनों तथा क्षेत्रवासियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


पिता नवल किशोर तथा माता अंजू चौहान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देहरादून में होने वाली आउट पासिंग परेड के दौरान अपने बेटे को मिलने वाले सम्मान के चश्मदीद बनने के लिए वहां जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। 12 दिसंबर को कोटली आने पर क्षेत्रवासी रोहित चौहान का स्वागत करेंगे। चौहान परिवार के लिए खुशियों का यह सिलसिला 14 एवं 15 दिसंबर को भी जारी रहेगा। उस दिन लेफ्टिनेंट रोहित चौहान चलहर निवासी चिंता देवी एवं लेखराज की सुपुत्री स्नेहा के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed