फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Robotic eye machine started in Ghumarvi hospital, minister Rajesh Dharmani inaugurated it

Bilaspur: घुमारवीं अस्पताल में शुरू हुई रोबोटिक आई मशीन , मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

Tue, 14 Jan 2025 12:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2025 12:28 PM IST
सार

 बिलासपुर जिले के घुमारवीं अस्पताल में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अत्याधुनिक रोबोटिक आई मशीन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Robotic eye machine started in Ghumarvi hospital, minister Rajesh Dharmani inaugurated it
घुमारवीं अस्पताल में रोबोटिक आई मशीन शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं अस्पताल में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अत्याधुनिक रोबोटिक आई मशीन का उद्घाटन किया। यह मशीन घुमारवीं क्षेत्र के निवासियों के लिए नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन



यह प्रदेश की दूसरी रोबोटिक आई मशीन है, जो आईजीएमसी शिमला के बाद अब घुमारवीं अस्पताल में उपलब्ध हुई है।  इस मौके पर धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं अस्पताल में रोबोटिक मशीन की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं यहीं पर मिलेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह मशीन आंखों की बीमारियों का जल्द और सटीक निदान करने में सक्षम है।  घुमारवीं अस्पताल पर करीब एक लाख लोग निर्भर हैं। यहां रोजाना 450 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है, जिनमें से लगभग 100 मरीज आंखों की समस्याओं से संबंधित होते हैं। इस नई सुविधा से अस्पताल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed