Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roads are in bad condition, hospital has less staff, how will the patients' problems reduce

Shimla News: सड़क खस्ताहाल, अस्पताल में स्टाफ कम, कैसे कम होगा मरीजों का मर्ज

Thu, 22 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition, hospital has less staff, how will the patients' problems reduce
खास खबर
विज्ञापन




सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना तक पहुंचना आसान नहीं। सड़कों में पड़े गड्ढों के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। अस्पताल में स्टाफ की कमी है। लिहाजा अस्पताल पहुंचने के बाद भी मरीजों की दिक्कतें कम नहीं होती। संवाददाता हर्षित शर्मा ने इसका जायजा लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट:-
समरहिल से चमियाना पहुंचने में लग रहा दो घंटे का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना तक पहुंचना मरीजों के लिए आसान नहीं। इसके बाद अस्पताल में कर्मचारियों की कमी का खामियाजा भी मरीजों को ही भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खराब सड़क, स्टाफ की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों तथा उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समरहिल से वीरवार सुबह 9:30 बजे निकले एक मरीज ने बताया कि उन्हें पहले समरहिल से बस लेकर बस स्टैंड आना पड़ा। इसके बाद वहां से ढली के लिए बस पकड़ी और इसके बाद एचआरटीसी की टैक्सी ली जो हर आधे घंटे बाद चलती है। सुबह के समय भारी ट्रैफिक के कारण उन्हें चमियाना पहुंचने में लगभग दो घंटे का समय लगा। शहर से अगर सीधी बस सेवा होती तो वह महज पैंतीस मिनट में चमियाना पहुंच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी और पुराना बस अड्डे से चमियाना के लिए कोई सीधी बस नहीं है। ढली से चमियाना तक की सड़कें कई जगहों पर टूटी हुई हैं और संकरी हैं। इससे यात्रा बेहद कठिन हो जाती है। सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और अधूरे निर्माण कार्यों के कारण सड़क की हालत खस्ता है। अस्पताल पहुंचने के बाद भी समस्याएं कम नहीं होतीं। ओपीडी में डॉक्टर से मिलने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इसके बाद अगर कोई टेस्ट करवाना हो तो पूरा दिन लग जाता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले दावा किया था कि ओपीडी रोजाना चलेगी लेकिन अब वहां स्टाफ की भारी कमी सामने आ रही है।


किस विभाग में कितने डॉक्टर

यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी में 1 और नेफ्रोलॉजी में सिर्फ 1 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर और नेफ्रोलॉजी में केवल 2 डॉक्टर हैं। इस वजह से ओपीडी और सर्जरी एक ही दिन में नहीं हो पा रही है। इस कारण से कई बार मरीज ओपीडी के लिए आते हैं लेकिन डॉक्टर उपलब्ध न होने की स्थिति में उन्हें अगले दिन दोबारा आना पड़ता है। इतना ही नहीं अस्पताल के आसपास न तो पर्याप्त पार्किंग की सुविधा है और न ही कोई धर्मशाला, सराय या होटल जैसी व्यवस्था, जहां दूर-दराज से आए मरीज या उनके परिजन कुछ समय के लिए ठहर सकें या आराम कर सकें। स्थानीय लोगों और मरीजों ने मांग की है कि सरकार इस अस्पताल की सुविधाएं सुधारने के लिए शीघ्र कदम उठाएं। स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए और सड़क तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करें ताकि यह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वास्तव में मरीजों के लिए राहत बन सके।



सड़क की हालत खस्ता, दुरुस्त करवाए सरकार
अस्पताल आए सुरेश ढली से चमियाना तक सड़क की हालत खराब है। ऐसे में बीमार व्यक्ति की हालत और ज्यादा बिगड़ जाती है । सड़क की मरम्मत होनी चाहिए।

निशांत ने कहा कि वह अर्की से गाड़ी में आए हैं लेकिन अस्पताल परिसर में पार्किंग नहीं है। आधा घंटा सिर्फ गाड़ी खड़ी करने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।





चेतना ने बताया कि वह यूरोलॉजी की ओपीडी में चेकअप करवाने को आए थे। इतनी दूर से आए हैं लेकिन यहां आकर पता चला कि आज सिर्फ सर्जरी हो रही है। अब मजबूरी में कल फिर आना पड़ेगा।

उपचार में मिल रही प्राथमिकता : मेघा
मेघा ने कहा कि मैं अपने बच्चे के साथ आई हूं। स्टाफ ने बिना देर किए देखा और जल्दी नंबर दिया। गर्भवती महिलाओं और जो बच्चों के साथ आए है उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article