{"_id":"6a22e15eaf59ab33d500d9e9","slug":"roads-and-streets-will-not-be-demolished-for-drinking-water-lines-a-special-meeting-has-been-called-shimla-news-c-19-sml1002-733280-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पेयजल लाइनों के लिए नहीं टूटेंगे\nरास्ते-सड़कें, विशेष बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पेयजल लाइनों के लिए नहीं टूटेंगे रास्ते-सड़कें, विशेष बैठक बुलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने कंपनी को दिए हैं निर्देश
नगर निगम के सदन में आज भी होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में 24 घंटे पेयजल योजना की पाइपलाइनें बिछाने के लिए अब सड़कों और रास्तों की खोदाई नहीं की जाएगी। इन लाइनों को जमीन के ऊपर खुले में बिछाया जाएगा। शहरी विधायक हरीश जनारथा के साथ हुई बैठक के बाद कंपनी ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसी मुद्दे पर अब शनिवार को महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में नगर निगम का विशेष सदन भी बुलाया है। इसमें पार्षदों की समस्याओं को सुना जाएगा। पार्षद भी लंबे समय से पेयजल लाइनों के काम को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले शहरी विधायक हरीश जनारथा कंपनी के अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। इसमें जनता की शिकायतों को देखते हुए अनावश्यक खोदाई से बचने के निर्देश दिए हैं। जहां बेहद जरूरी हो, वहीं पर पेयजल लाइनों को बिछाने के लिए सड़कों और रास्तों की खोदाई की जाएगी। शहर के आठ से ज्यादा वार्डों में नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। बड़े आकार वाली यह पेयजल लाइनें सड़कों और रास्तों की खोदाई कर बिछाई जा रही है। लोगों का कहना है कि कंपनी खोदाई के बाद सड़कों और रास्तों की समय पर मरम्मत नहीं कर रही है। इससे नुकसान हो रहा है। पार्षदों ने कई जगह इसका काम भी रोका है। अब इस पर सदन में चर्चा होगी और दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।