{"_id":"6148c8778ebc3eb4da77792e","slug":"road-work-strat-in-shimla-shimla-news-sml3845490114","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉलैंड, होटल होलीडे होम और कार्टरोड पर सड़क चौड़ी करने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉलैंड, होटल होलीडे होम और कार्टरोड पर सड़क चौड़ी करने का रास्ता साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खर्च होंगे दो करोड़ रुपये, तीन मीटर तक चौड़ी होगी सड़क
क्रॉसर
लोनिवि को मिली पेड़ काटने की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के सर्कुलर रोड पर कांग्रेस कार्यालय, होटल होलीडे होम और टॉलैंड चौक पर सड़क चौड़ी करने के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। अब यहां हरे पेड़ काटकर सड़क चौड़ी करने का काम शुरू किया जा सकेगा।
लोक निर्माण विभाग को इन तीनों जगहों पर पेड़ काटने की मंजूरी मिल गई है। तीनों जगहों पर कुल 14 पेड़ काटे जाएंगे। यह सभी रवीनिया प्रजाति के हरे पेड़ हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार तीनों जगहों पर करीब दो करोड़ रुपये से सड़क चौड़ी होनी है। सर्कुलर रोड पर कांग्रेस कार्यालय के सामने वाली पहाड़ी को काटकर सड़क चौड़ी की जाएगी। पहाड़ी कटने से यहां सड़क दो से तीन मीटर तक चौड़ी होगी। इससे यातायात जाम नहीं लगेगा। इस काम पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
होटल होलीडे होम के पास भी 80 लाख रुपये से अंधा मोड़ खत्म किया जाएगा। यहां दो मीटर तक सड़क चौड़ी होगी। इसके लिए भी पहाड़ी की कटाई होगी। टॉलैंड चौक पर 60 लाख रुपये से कटिंग कर सड़क चौड़ी होगी। यहां सड़क के दोनों ओर स्मार्ट बस स्टॉपेज भी बनाए जा रहे हैं। तीनों जगहों पर हरे पेड़ होने के कारण लोक निर्माण विभाग निर्माणकार्य को आगे नहीं बढ़ा पा रहा था। सब कमेटी की मंजूरी के बाद अब वन विभाग की लिखित मंजूरी भी लोनिवि को मिल गई है। विभाग का कहना है कि तीनों जगहों पर जल्द निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
फुटपाथ के आड़े आ रहे पेड़ भी कटेंगे
शहर में सड़क किनारे बन रहे फुटपाथ के आड़े कई हरे पेड़ आ रहे हैं। यह सभी रवीनिया और दूसरे हरे पेड़ हैं। बैम्लोई के पास कई छोटे हरे पेड़ फुटपाथ के बीच में आ रहे हैं। लोनिवि का कहना है कि इन्हें काटने के लिए जल्द आवेदन किया जा रहा है।
आ गई है लिखित मंजूरी : अभियंता
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि पेड़ काटने की लिखित अनुमति मिल गई है। अब जल्द ही सर्कुलर रोड पर तीनों जगह पर सड़क चौड़ी करने का काम शुरू हो जाएगा।