{"_id":"68347c531cf241a2da078952","slug":"road-will-be-built-from-panthaghati-to-baragaon-journey-will-be-reduced-by-5-km-shimla-news-c-19-sml1001-540814-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पंथाघाटी से बड़ागांव को बनेगी \nसड़क, पांच किमी घटेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पंथाघाटी से बड़ागांव को बनेगी सड़क, पांच किमी घटेगा सफर
विज्ञापन
खास खबर...
विकासनगर, पंथाघाटी, कसुम्पटी के लोगों को होगा फायदा
नई सड़क से एनएच पर कम होगा वाहनों का बोझ, जाम घटेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी का पंथाघाटी, कसुम्पटी और विकासनगर क्षेत्र जल्द नई वैकल्पिक सड़क के जरिये बड़ागांव बाईपास से जुड़ जाएगा। इसके लिए नगर निगम पंथाघाटी-शिवमंदिर से होकर घाटड़ू पट्टी होकर बड़ागांव तक नई सड़क तैयार करने जा रहा है।
इस सड़क के बनने से लोअर विकासनगर, पंथाघाटी और कसुम्पटी क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। इनका बड़ागांव का सफर करीब पांच किलोमीटर तक घट जाएगा। अभी लोअर विकासनगर, पंथाघाटी क्षेत्र के लोगों को वाया पंथाघाटी, ब्योलिया होकर बड़ागांव पहुंचना पड़ता है। अब यह लोग सीधे पट्टी होते हुए बड़ागांव जाएंगे। नई सड़क बनाने के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 19 लाख रुपये से जून से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
पूरी सड़क तैयार करने के लिए करीब 70 लाख रुपये की जरूरत है। नगर निगम के अनुसार इसके लिए भी जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। वर्तमान में पंथाघाटी से शिव मंदिर होते हुए घाटड़ू तक सड़क बनी है। इसी सड़क को अब आगे पट्टी होते हुए बड़ागांव के पास मैहली-शोघी बाईपास से जोड़ा जाएगा। विकासनगर पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि घाटड़ू से बड़ागांव जाने के लिए सड़क बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
खलीनी-पंथाघाटी हाईवे पर कम होगा जाम
वैकल्पिक सड़क बनने से शहर की मुख्य सड़कों से यातायात जाम भी कम होगा। खलीनी से लेकर पंथाघाटी तक हाईवे पर अभी रोजाना यातायात जाम लगता है। नई सड़क बनने के बाद इस जाम में कुछ राहत मिलेगी। नगर निगम ब्रॉकहास्ट से भी एक वैकल्पिक सड़क बनाने जा रहा है। यह सड़क छोटा शिमला को बीसीएस से जोड़ेगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में नई वैकल्पिक सड़कें बनाकर यातायात जाम कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
मजीठा हाउस के पास बनेगी स्टील पार्किंग
शहर के बैनमोर वार्ड के तहत आने वाले मजीठा हाउस के पास नगर निगम 22 लाख रुपये की लागत से स्टील पार्किंग बनाएगा। वर्तमान पार्किंग के ऊपर ही लोहे का ढांचा खड़ा कर कर यह पार्किंग बनाई जाएगी। जून से इसका काम भी शुरू करने की तैयारी है।