{"_id":"5e651d8e8ebc3eeb2e2f670e","slug":"road-shimla-news-sml3270010138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क टूटने से पांच पंचायतों का राजधानी से कटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क टूटने से पांच पंचायतों का राजधानी से कटा संपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुफरी। राजधानी शिमला को पानी की सप्लाई करने वाली गिरि परियोजना की पाइप लाइन फटने से मशोबरा-भेखलटी सड़क टूट गई। पाइप लाइन में लीकेज के चलते पानी के तेज बहाव से मिट्टी का कटाव हो गया और सड़क मलबे के साथ बह गई। सड़क टूटने से क्षेत्र की पांच पंचायतों के हजारों लोगों को राजधानी शिमला से सड़क संपर्क कट गया है। शटैयां पंचायत में रविवार को बुलाई गई ग्राम सभा में महिलाएं नहीं पहुंच पाईं और कोरम अधूरा रह गया।
शनिवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच का विकल्प मशोबरा भेखलटी सड़क डाक बंगला के पास पेयजल योजना की पाईप लाईन टूटने से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण शटैयां सहित बणी, मझार, कुफ री, शावह पांच पंचायतों का संपर्क राजधानी से कट गयौ। कुफ री चेयड़ सड़क बर्फ बारी के कारण बंद पड़ी है ऐसे में क्षेत्र के लोगों के पास केवल मशोबरा भेखलटी सड़क ही शिमला आने जाने का एक मात्र विकल्प थी वो भी बंद हो गया है।।शनिवार शाम से सड़क पूरी तरह ठप है। एंबुलेंस और रसोई गैस सप्लाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी हजारों लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है। आलम ये है कि जहां सड़क टूटी है वह पैदल चलने की भी जगह नहीं बची है।
लोनिवि ने लगाई जेसीबी मशीनें
लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनें लगाकर सड़क को अस्थाई रूप से खोलने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। लोगों का कहना है कि गिरी नदी पेयजल योजना की पाइप लाइन इसी सड़क से गुजरती है और सड़क में ये पाइप लाइन जगह जगह पर खुली बिछाई गई है। इसके परिणामस्वरूप सभी वाहनों के पहिये भी इसी के ऊपर से गुजरते हैं, जिस कारण लगातार दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
खतरे की जद में है कई गांव
मशोबरा-भेखलटी सड़क से नीचे बसे दर्जनों गांव सड़क टूटने के बाद खतरे की जद में है। शटैया पंचायत प्रधान चंदन जोगी उप प्रधान संदीप वर्मा मझार के प्रधान रामकृष्ण चंदेल कुफरी की प्रधान अंजना चौहान सहित संदला जतैक रमेश कुमार बिमला शंडिल सावित्री कवर आदि का कहना है कि यदि नगर निगम और विभाग की ओर से यदि समय रहते इस पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
अस्थायी तौर पर खोली जा रही सड़क : भारद्वाज
लोक निर्माण विभाग शिमला-1 के अधिशासी अभियंता पीके भारद्वाज ने बताया कि गिरी नदी शिमला पेयजल योजना के पाइप लाइन फटने से सड़क को क्षति पहुंची है। मौके का दौरा कर सड़क को अस्थाई रूप से खोलने के लिए जे सी बी मशीन लगाई गई है। लेकिन पाइप लाइन को दुरुस्त करने के बाद ही सड़क को पूरी तरह दुरुस्त किया जा सकेगा।