फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road faicility not in the village, the patient was taken 20 kilometers on a horse and taken to the hospital

Kullu News: गांव तक नहीं पहुंची सड़क, मरीज को 20 किलोमीटर घोड़े पर बिठाकर पहुंचाया अस्पताल

Wed, 22 Mar 2023 08:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 08:43 PM IST
सार

कुल्लू जिले की सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के अति दुर्गम गांव मरौड़ के लोगों का जीवन अभी दुश्वारियों भरा है। सड़क और बिजली के अभाव से यहां दूरसंचार की सेवा भी नहीं है। 

विज्ञापन
road faicility not in the village, the patient was taken 20 kilometers on a horse and taken to the hospital
घोड़े पर बिठाकर अस्पताल पहुंचाया मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के अति दुर्गम गांव मरौड़ के लोगों का जीवन अभी दुश्वारियों भरा है। सड़क और बिजली के अभाव से यहां दूरसंचार की सेवा भी नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला बुधवार को मरौड़ गांव में सामने आया, जहां एक व्यक्ति को उपचार के लिए घोड़े में लाया गया। 56 वर्षीय सेसराम को सांस लेने और जोड़ों का दर्द होने से उन्हें निहारनी तक करीब 20 किलोमीटर घोड़े पर और फिर निहारनी से गाड़ी से सैंज अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बेटे राजवीर ठाकुर ने कहा कि बुधवार को उनके पिता को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। वहीं, उन्हें जोड़ों का भी दर्द है। इस कारण उन्हें उपचार के लिए घोड़े पर लाना पड़ा है। कहा कि निहारनी से उन्हें गाड़ी के जरिये सैंज अस्पताल लाया गया है और यहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मरौड़ गांववासी हीरा चंद, डोले राम, जीत राम, प्रकाश चंद, बालक राम, शेर सिंह, उपप्रधान भाग चंद और वार्ड पंच निर्मला देवी का कहना है कि उनका गांव मरौड़ जिला कुल्लू का अति दुर्गम है। आजादी के 75 साल बाद भी उनका गांव सड़क और बिजली से महरूम है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाले इस गांव के लोग रोज सड़क से लगभग 20 किलोमीटर का पैदल सफर करते हैं। रोजमर्रा के सामान को पीठ पर या फिर घोड़े खच्चरों से पहुंचाने को मजबूर हैं। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार से गांव के लिए बिजली और सड़क की सुविधा को प्रदान करने की बात कही है। उधर, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि मरौड़ गांव के लिए विभाग ने सड़क का सर्वे कर दिया है। अब ग्रामीणों को इसे लेकर गिफ्ट डीड देनी है, इसके बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed