फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road carpeting work after polls: election commission

चुनाव तक खाने होंगे हिचकोले, नहीं बिछेगी तारकोल

Mon, 07 Apr 2014 10:18 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Apr 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
road carpeting work after polls: election commission

एक माह तक सूबे की 2200 किलोमीटर सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम नहीं होगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को टेंडर से लेकर अन्य कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए समय दिया गया है।

विज्ञापन


सात मई को मतदान के बाद ही सड़कों पर तारकोल का काम होगा। हालांकि, बड़े गड्ढों का पैच वर्क की निर्वाचन आयोग से छूट मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने 2200 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग, मेटलिंग का काम कराने को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


इस मामले को प्रदेश की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिशा-निर्देश मिल चुके हैं। इसके तहत अगले एक माह में लोक निर्माण विभाग केवल टेंडर करने से लेकर अवार्ड करने तक की प्रक्रिया को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही टारिंग और मेटलिंग का कार्य करवाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि सड़क बनाने के मामले में लोक निर्माण विभाग को थोड़ी सहूलियत दी गई। वैसे आचार संहिता 28 मई को खत्म होगी, लेकिन हिमाचल में चुनाव समाप्त हो जाएगा।


ऐसे में सड़कों पर काम कराने में कोई दिक्कत नहीं है। इस बीच पैचवर्क का काम विभाग करवा सकता है। दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग शिमला जोन के मुख्य अभियंता एमएस ठाकुर का कहना है कि आयोग के जो भी निर्देश हैं, उनका अनुपालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed